News

Budaun केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा की जन आशीर्वाद यात्रा : जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

राज्यमंत्री बनकर प्रथम बार गृह जनपद पहुंचे बीएल वर्मा ने मेडिकल कॉलेज बदायूं में ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन

बदायूं। केन्द्रीय सहकारिता/पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा का जन आशीर्वाद यात्रा लेकर अपने गृह जनपद बदायूं पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त स्वागत किया। ब्रज क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे केन्द्री राज्यमंत्री बीएल वर्मा गुरूवार को बुलंदशहर और बबराला होते हुए पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे। यहां बदायू की सीमा पर बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

वहां से जन आशीर्वाद यात्रा दहगवां चौराहे पर पहुंची जहां सुभाष चंद्र गुप्ता ब्लाक प्रमुख पति के नेतृत्व में यात्रा पर पुष्प वर्षा की गयी। इसके बाद यात्रा उस्मानपुर पहुंची जहां राजेश यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा के नेतृत्व में स्वागत हुआ। वहां से यह जन आशीर्वाद यात्रा नगला चोई होते हुए सहसवान पहुंची। वहां अनुज महेश्वरी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, सौरभ महेश्वरी नगर अध्यक्ष, अवढर शर्मा मदन लाल मौर्य, पियूष महेश्वरी, सचिन शर्मा आदि ने जगह-जगह नगर में अभूतपूर्व स्वागत किया।

इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा खंदक, ज्वालापुर, कौलहाई, मुजरिया चौराहा, हजरतगंज, भवानीपुर होते हुए मंडी समिति उझानी पर पहुंची। यहां केन्द्रीय राज्यमंत्री का जोरशोर से स्वागत किया गया।

इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं मेडिकल कॉलेज में पीएम केयर्स फंड द्वारा लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया। फिर अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष नत्थूलाल वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद बहेड़ी मोड़ पर उमेश सिंह राठौर चेयरमैन जिला सहकारी बैंक, बड़ी ज्यारत पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आतिफ निजामी, लालपुर मोक्षधाम पर चेयरमैन दीपमाला गोयल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। लालपुर पर अरविंद मौर्य जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा द्वारा, तो लालपुर तिराहा पर अजय मथुरिया जिला मंत्री भाजपा द्वारा स्वागत किया गया। मीरा सराय चौराहा पर गुलशन प्रताप सिंह प्रधान द्वारा स्वागत किया गया।

इसके बाद शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के आवास पर जन आशीर्वाद यात्रा का पुष्प वर्षा कर जबर्दस्त स्वागत हुआ। वहां से यात्रा नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता के आवास पर पहुंची जहां राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता एवं विश्वजीत गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़े आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। फिरयात्रा महाराणा प्रताप चौक पहुंची जहां सुशील कुमार सिंह, ग्लोरी गार्डन पर वीरेंद्र सिंह यादव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, इंद्रा चौक पर अमित वार्ष्णेय, लकी फार्म हाउस पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह एवं पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।

इसके बाद जवाहरपुरी पर धीरज सक्सेना ब्लाक प्रमुख पति, अनेक पाल सिंह पटेल ब्लाक प्रमुख पति के नेतृत्व में स्वागत किया गया। हरप्रसाद सिंह पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास के बाद राजेश्वर सिंह पटेल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा के आवास पर स्वागत किया गया। विज्ञानंद इंटर कॉलेज पर टी० पी० शाक्य द्वारा स्वागत किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा का अंतिम पड़ाव भाजपा कार्यालय पर यात्रा का ढोल-नगाड़े आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यालय पर स्वागत सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को मथुरा से प्रारंभ हुई थी जिसका आज 19 अगस्त को बदायूं में समापन हो रहा है। इस यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर निश्चित है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

श्री वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का मान- सम्मान स्वाभिमान सदैव बना रहता है। भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता काम करते- करते बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री तक बन सकता है। यह केवल भाजपा में ही सम्भव है और कोई पार्टी नहीं कर सकती।

इस मौके पर सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेके सक्सेना, क्षेत्रीय मंत्री राजीव कुमार गुप्ता, विनय कुमार सिंह, राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राणा प्रताप सिंह, डीके भारद्वाज राजेश्वर सिंह पटेल, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश धोबी, शारदाकांत शमा,र् राजीव कुमार सिंह, अखिल अग्रवाल, शंकर गुप्ता, सचिन अग्रवाल, पंकज माथुर, शिशुपाल शाक्य, हरवंश यादव चेयरमैन आकाश वर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, सोवरन राजपूत, आशीष शाक्य, कौशल शास्त्री, मोनिका गंगवार, सीमा राठौर, अमिता उपाध्याय, मेधावी यादव, राघवेंद्र यादव, कृष्णवीर सिंह, संदीप चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago