News

जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना पॉजिटिव, दोनों घर पर ही क्वारंटीन

मुंबईः देश में कोरोना संक्रमण का संकट एक बार फिर गहराने के बीच वॉलीवुड पर भी इसका खतरा बढ़ता जा रहा है। करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के बाद आब फिल्म स्टार जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जॉन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले वह एक व्यक्ति के संपर्क में आये, जिसके बारे में उन्हें बाद में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था। अब प्रिया और वह भी  संक्रमित हो गए हैं। हम दोनों घर पर ही क्वारंटीन हैं।

अर्जुन कपूर उनकी बहन रिया कपूर और अंशुला तथा बहनोई करण बूलानी घर पर ही क्वारंटीन हैं। अर्जुन और अंशुला को दोबारा कोरोना हुआ है। बीते साल (2020) भी दोनों को कोविड संक्रमण हो गया था। अर्जुन मलाइका अरोड़ा के घर क्रिसमस पार्टी में गए थे। इस पार्टी में करीना कपूर और अमृता अरोड़ा भी मौजूद थीं। अमृता को पहले भी कोरोना हो चुका है और हाल ही में उनकी रिपोर्ट फिर निगेटिव आई थी जिसके बाद वह पार्टी में पहुंची थीं।

पिछले मंगलवार को ही अभिनेता रणवीर शौरी का बेटा हारून भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया। रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, “मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे और मुंबई की फ्लाइट वापस पकड़ने से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं और तुरंत खुद को आगे की जांच होने तक क्वॉरेंटीन कर लिया है। यह वेव रियल है।”

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago