News

Karwa Chauth 2021:कल करवा चौथ, जानें आपके शहर में कब दिखाई देगा चन्द्रमा

Karwa Chauth 2021:24 अक्तूबर 2021 को सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ व्रत मनाया जाएगा। इसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए निर्जला करवा चौथ का व्रत रखेंगी। करवा चौथा व्रत विशेष रूप से उत्तर भारत में सुहागिन महिलाएं  रखती हैं। सुबह से ही इसकी तैयारियां चलने लगती हैं और रात को चन्द्रमा के दर्शन और पूजा करते हुए अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए अपने पति और परिवार के लिए चंद्रदेव से समृद्धि और लंबी आयु की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

 करवा चौथे के दिन हर जगह चांद के निकलने का समय अलग-अलग होता है। कहीं पर चांद के दर्शन जल्दी हो जाते हैं, तो कहीं इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको करवा चौथ की रात को अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने का क्या समय होगा इस बारे में बताने जा रहे हैं।

नोएडा- 08 बजकर 06 मिनट पर
गाजियाबाद- 08 बजकर 06 मिनट पर

दिल्ली- 08 बजकर 07 मिनट पर
हरियाणा- 08 बजकर 10 मिनट पर

चंडीगढ़- 08 बजकर 03 मिनट पर
लुधियाना- 08 बजकर 07 मिनट पर

मेरठ- 08 बजकर 03 मिनट पर
लखनऊ- 07 बजकर 56 मिनट पर

कानपुर- 08 बजकर 00 मिनट पर
प्रयागराज- 07 बजकर 56 मिनट पर

इंदौर- 08 बजकर 56 मिनट पर
मुरादाबाद– 07 बजकर 58 मिनट पर
  
मुंबई – 08 बजकर 45 मिनट पर
कोलकाता – 07 बजकर 34 मिनट पर

जयपुर- 08 बजकर 17 मिनट पर
पटना – 07 बजकर 46 मिनट पर
यमुनानगर, हरियाणा – 08 बजकर 08 मिनट पर

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago