The Voice of Bareilly since 2010

मिशन 2019 : समाजवादियों में जोश भरने को रथ यात्रा निकालेंगे अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने मिशन 2019 पर अपनी पूरा ध्यान केन्द्रित किया हुआ है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही एक रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। इस बार पार्टी किसी के साथ कोई गठबंधन करने के मूड में नहीं है।

यह बातें अखिलेश यादव ने एक न्यूज एजेन्सी से बात करते हुए कहीं। अखिलेश ने कहा कि उनका लक्ष्य है पार्टी का जनाधार बढ़ाना। बोले कि यह चुनाव निर्णायक होगा, ऐसे में हम पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान उतरेंगे। फिलहाल पार्टी को मजबूत करने का काम जरूरी है।

अब किसी से गठबंधन नहीं

एक सवाल के जवाब में सपा मुखिया ने कहा कि अब पार्टी किसी गठबंधन के बारे में नहीं सोचेगी। वह अपने बूते ही चुनाव लड़ेगी। कहा कि हम किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में नहीं सोच रहे हैं। किसी के साथ गठबंधन और सीट बंटवारों में सिर्फ समय की बर्बादी होती है। यहां यह बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने कांग्रेस से गठबंधन किया था।

error: Content is protected !!