Categories: NewsU.P. News

देश की एकता के लिए जरूरत पड़ती तो 16 की जगह 30 जान भी ले लेते : मुलायम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। मुलायम ने शनिवार को कहा कि इस गोलीकांड में 16 लोग मारे गए थे लेकिन एकता के लिए जरूरत पड़ती तो 30 लोगों की जान ले लेते। मुलायम ने कहा कि गोलीकांड की वजह से देश की एकता बच सकी।

गौरतलब है कि शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर सरकार के कई मंत्री और पार्टी के नेता मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि कारसेवकों पर गोली नहीं चलती तो मुसलमानों का विश्वास देश से उठ जाता। सदन में मेरा बहुत विरोध किया गया, लेकिन देश की एकता के लिए यही सही था।

मुलायम ने कहा, ‘अयोध्‍या कांड में गोली चलवाने से मेरी बहुत आलोचना हुई। लेकिन देश की एक मस्जिद बचाने के लि‍ए यह जरूरी था। इसके लि‍ए मुझे गोलियां चलवानी पड़ी।’

बता दें कि वर्ष 1990 में उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में अयोध्या में विवादित ढांचे को बचाने के लिए उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिए थे। इस गोलीबारी में 16 लोग मार गए थे। इस घटना के बाद मुलायम सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। मुलायम सिंह इसके पहले भी कारसेवकों पर हुई गोलीबारी पर अफसोस जता चुके हैं।

जीन्यूूज.काम से साभार
bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago