News

भाजपा की नीति न भ्रष्टाचार करेंगे और न ही सहेंगे : शैलेन्द्र विक्रम

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने शाहपुर इनायतुल्लाह में कैंप का आयोजन किया। आयोजन के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम और विशिष्ट अतिथि नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य रहे।

लोगों को सम्बोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलन्द्र विक्रम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव का व्यवहार नहीं करती, यही कारण है जो विपक्ष घबराए रहता है। आज माइक्रो डोनेशन के माध्यम से हम-सब अपने सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता से संवाद करने आए हैं और उनके द्वारा दी गई धनराशि से संगठन के विस्तार कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि ना तो भ्रष्टाचार सहेंगे और ना भ्रष्टाचार करेंगे। सरकार जनता के आशीर्वाद से बनती है और जनता की जरूरतें सरकार के माध्यम से पूरी होती हैं।

नवाबगंज के विधायक डॉ. एम०पी० आर्य ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और जनता से सीधे संवाद के लिए दो दिन उपलब्ध रहूंगा। साथ ही अपने डॉक्टरी पेशे के माध्यम से भी अतिरिक्त सेवा का संकल्प उन्होंने दोहराया। इसके अतिरिक्त राधेश्याम साहू ने भी विचार व्यक्त किये।

इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष सूमेन्द्र गंगवार, कोषाध्यक्ष संध्या आर्य, मंत्री उमेश दक्ष, कार्यकारिणी सदस्य गीता कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरजू गंगवार, मोर्चा मंडल अध्यक्ष लाल सिंह गंगवार, नत्थू लाल आर्य समेत गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने उपसभापति से टैक्स समस्या को लेकर की चर्चा

Bareillylive : राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की एक बैठक व्यापार मंडल…

16 mins ago

श्री हरि मन्दिर महिला मंडल की सदस्यों ने प्रांगण व मॉडल टाउन क्षेत्र मे किया पौधा रोपण

Bareillylive: ठाकुर जी असीम कृपा से स्वच्छ भारत स्वच्छ बरेली की मुहिम के तहत श्री…

49 mins ago

गंगा समग्र ब्रज प्रांत के सदस्यों ने हाथरस घटना पर जताया शोक, कड़ी कार्रवाई की मांग

Bareillylive : गंगा समग्र ब्रज प्रांत के प्रांतीय कार्यालय पर संगठन की महानगर एवं जिला…

2 hours ago

टीडीएस और टीसीएस रिटर्न भरते वक्त बरतें सावधानी, सीए मोनल अग्रवाल ने समझायीं बारीकियां

बरेली@bareillyLive. इन्कम टैक्स के मामलों में सरकार के नियम काफी सख्त हैं और हर साल…

19 hours ago

#BigNews: 111 कम्पनियों के मसालों में मिलावट, FSSAI ने किया Manufacturing License निरस्त

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देश के विभिन्न शहरों में मसालों…

19 hours ago

बदायूंः तूल पकड़ रहा एसओ के वायरल ऑडियो का मामला, अब बिल्सी के SDM को सौंपा ज्ञापन

बदायूं @BareillyLive. बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के एसओ वेदपाल सिंह और एक अन्य व्यक्ति…

19 hours ago