Categories: News

प्रियंका गांधी की कांग्रेस में आधिकारिक एंट्री, बनी पूर्वी UP की महासचिव

नयी दिल्ली। यूपी की सियासत में कांग्रेस ने अपना तुरुप का पत्ता चल दिया है। एक बड़े घटनाक्रम के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को औपचारिक रूप से कांग्रेस में एंट्री दे दी गयी। उन्हें पार्टी ने महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह फरवरी के पहले हफ्ते में कामकाज शुरू करेंगी। इस तरह प्रियंका गांधी को कांग्रेस में पहली बार आधिकारिक रूप से कोई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक वह गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली और अमेठी सीटों पर ही कांग्रेस का प्रचार करती थीं। हालांकि इससे पहले प्रियंका गांधी हमेशा सक्रिय राजनीति में आने की बात को टालती रहीं।

इसके साथ ही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। इस तरह कांग्रेस ने पहली बार एक राज्य में दो महासचिव बनाये हैं। इससे पहले यूपी में कांग्रेस के महासचिव गुलाब नबी आजाद थे। उनको तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही केसी वेणुगोपाल कांग्रेस जनरल सेक्रेट्री (संगठन) बनाया गया है। वह इसके साथ कर्नाटक के जनरल सेक्रेट्री बने रहेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि ’’प्रियंका जी को जो जिम्मेदारी दी गई है, वह बेहद अहम है। इसका प्रभाव केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी होगा।’’

राहुल नाकाम रहे तो प्रियंका को लाया गया : भाजपा

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के नाकाम होने के कारण प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी में लाया गया है। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कि प्रियंका का महासचिव बनना कांग्रेस का निजी मामला है। साथ ही कहा कि कांग्रेस हमेशा से परिवारवाद की राजनीति करती है।

विश्लेषकों के मुताबिक सपा-बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस की रणनीति के लिहाज से इसको बड़ा कदम बताया जा रहा है। क्योंकि कांग्रेस ने ’एकला चलो रे’ की रणनीति के तहत आगामी लोकसभा चुनावों में सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के उतरने के गहरे सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। गठबंधन से बाहर रहने के बाद कांग्रेस लगातार कह भी रही है कि वह इस बार 2009 के लोकसभा चुनावों की तर्ज पर यूपी में चौंकाने वाले नतीजे देगी। 2009 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को यूपी में 21 लोकसभा सीटें मिली थीं.

अब यूपी में दिखेगा त्रिकोणीय मुकाबला

गौरतलब है कि संगठन की दृष्टि से कांग्रेस की यूपी में बेहद कमजोर स्थिति है। 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को तकरीबन सात प्रतिशत वोट मिले थे। लिहाजा प्रियंका को मैदान में उतारने के कदम को पार्टी संगठन को मजबूत करने के क्रम में देखा जा रहा है। हालांकि इससे यह भी साफ जाहिर होता है कि इस बार यूपी में मुकाबला सीधेतौर पर बीजेपी और सपा-बसपा गठबंधन के बीच नहीं होगा। कांग्रेस के इस कदम के बाद माना जा रहा है कि लोकसभा सीटों के लिहाज से देश के इस सबसे महत्वपूर्ण राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

46 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago