The Voice of Bareilly since 2010

संशोधित- अयोध्या समेत यूपी के 6 जिलों में कल्याण सिंह के नाम पर होगी सड़क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ, अयोध्या, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में एक-एक महत्वपूर्ण सड़क अब राम मंदिर आंदोलन के नायक कल्याण सिंह के नाम पर होगी। इनमें से अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसको लेकर लोक निर्माण विभाग जल्द कागजी प्रक्रिया को पूरी करेगा। अधिकारियों को भी इस बाबत जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार कल्याण सिंह की कर्मभूमि माने जाने वाले अलीगढ़ में एयरपोर्ट का नामकरण भी कल्याण सिंह एयरपोर्ट कर सकती है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय बाबूजी ने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी परंतु कारसेवकों पर गोली नहीं चलवाई। रामभक्त कल्याण सिंह सदैव अमर रहेंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।

error: Content is protected !!