The Voice of Bareilly since 2010

राहुल जी वोट बैंक की राजनीति के लिये इतना नीचे मत उतरिये-अमित शाह

shah vs rahulबहराइच, 24 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में कांग्रेस से देशद्रोहियों पर रुख साफ करते हुए कहा कि ‘आज संसद में चर्चा हो रही है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देशविरोधी नारों को सहन किया जाए या नहीं। मैं खासकर कांग्रेस और उसके कार्यकर्ताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या वे लोग  देशद्रोही नहीं हैं जो  भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल गुरु हम शर्मिदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं, जैसे नारे लगाते हैं।

शाह ने कहा कि संसद में हर पार्टी के लोग बैठे हैं, वे स्पष्ट कर दें कि इस तरह के नारे लगाना अभिव्यक्ति की आजादी है या देशद्रोह है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को घेरते हुए शाह ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी और उसके उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह इन नारों का समर्थन करते हैं।

ajmera BL 2016-17

शाह ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि राहुल जी वोट बैंक की राजनीति के लिये इतना नीचे मत उतरिये। यह देश हजारो शहीदों की कुर्बानी के कारण आजाद हुआ है और आप देशद्रोहियों का बचाव कर रहे हैं। शाह ने कहा कि राहुल देशद्रोहियों का साथ देने वालों को भी सजा दी जाएगी। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह जेएनयू मुद्दे पर संसद की कार्यवाही बाधित कर रहा है, जिससे देश का नुकसान हो रहा है।
शाह ने बहराइच में राजा सुहेलदेव की प्रतिमा के अनावरण के बाद दलित जाति के इस राजा के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि सुहेलदेव के काम से ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे हिन्दुस्तान में उनका नाम श्रद्धा से लिया जाता था।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब विदेशी हमलावर सालार गाजी विश्व प्रसिद्ध सूर्यकुण्ड को तोड़ने के लिये आया था तो सुहेलदेव ने उसके अभियान को यहीं समाप्त कर दिया था। सुहेलदेव ऐसे लड़े कि गाजी सहित उसकी पूरी सेना खत्म हो गयी थी। शाह ने कहा कि आज भी स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले उस सुहेलदेव का स्मरण करते हैं तो युवा प्रेरणा लेते हैं। जो अपने वीर पुरखों को नहीं याद करते, वे इतिहास नहीं बना सकते।

error: Content is protected !!