Categories: NewsU.P. News

Osho मेडिटेशन वर्कशॉप : प्रेम से प्रार्थना में पहुँच सकता है कामवासना में जी रहा आदमी

लखनऊ। राजधानी के एक होटल में ओशो के अनुयायियों ने एक ओशो मेडिटेशन वर्कशॉप आयोजन किया गया। इसमें काम वासना में जी रहे व्यक्ति को ध्यान द्वारा ऊर्जा को उर्ध्वगामी बनाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में ओशो की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी। साथ ही ‘मेरी प्रिय पुस्तकें : ओशो’ का विमोचन भी किया गया।

स्वामी ज्ञान समर्पण ने किया है अनुवाद

ओशो द्वारा लिखवाएं गए अपने संस्मरण ’बुक्स आई हैव लव्ड’ का हिंदी अनुवाद है ‘मेरी प्रिय पुस्तकें : ओशो’। यह अनुवाद बरेली के स्वामी ज्ञान समर्पण ने किया है। पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि मां शशि द्वारा किया गया। बता दें कि मां शशि ओशो की शिष्या हैं, जो जबलपुर में स्थित योगेश भवन के ग्रह स्वामी की बेटी हैं। योगेश भवन में ओशो 28 वर्ष की अवस्था में तकरीबन 10 वर्ष रहे थे। तब मां शशि मात्र 10 वर्ष की थीं।

लगायी ओशो की पुस्तकों की प्रदर्शनी

कार्यशाला का आयोजन ओशो एसेंस द्वारा होटल अवध इंटरनेशनल में किया गया था। मेडिटेशन वर्कशॉप के दूसरे दिन दिव्यांश पब्लिकेशन, लखनऊ द्वारा प्रकाशित ओशो की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। दिव्यांश प्रकाशन द्वारा अब तक ओशो की पचास से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं।

शिविर संचालक मां प्रेम सिन्धु ने तनाव पूर्ण जीवन शैली में ध्यान के योगदान पर प्रकाश डाला। वर्कशॉप में आये साधकों को ओमकार ध्यान का प्रयोग करवाया गया। ये साधक लखनऊ के साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों से आये थे। वर्कशॉप में प्रसारित ओशो सन्देश में बताया गया कि मनुष्य काम वासना में जी रहा है लेकिन वह प्रेम के द्वारा प्रार्थना की भावदशा में पहुँच सकता है। मन से ऊपर उठना ध्यान से सम्भव है और ओशो ने हमें यही सिखाया है।

कार्यक्रम का संचालन मां अपूर्वा ने किया। इस अवसर पर दिव्यांश प्रकाशन के प्रबंध निदेशक नीरज अरोरा भी उपस्थित रहे। अंत में संतोष ने आभार व्यक्त किया।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago