The Voice of Bareilly since 2010

15 अगस्त को नहीं फहराने देंगे तिरंगा, प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस की योगी को धमकी

लखनऊ। भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है कि वह उन्हें 15 अगस्त को विधानभवन पर तिरंगा नहीं फहराने देगा। प्रतिबंधित संगठन के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह धमकी दी है। उसने मीडियाकर्मियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी का ऑडियो भेजा है। गौरतलब है कि सिख फॉर जस्टिस खालिस्तान के लिए दुनियाभार में अभियान चलाता रहा है।

पन्नू ने धमकी वाला यह ऑडियो +6478086308 नंबर वाले फोन से मीडियाकर्मियों के फोन पर डाला है। पन्नू ने इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को भी धमकी दी थी।

लखनऊ के कुछ पत्रकारों को आई 59 सेंकेंड की रिकार्डेड कॉल में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा है कि भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी किसानों के विरोध में हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ उनका साथ दे रहे हैं। पन्नू ने मैसेज में कहा है कि यूपी के लोग और किसान यूपी सरकार को तिरंगा न फहराने दें। इतना ही नहीं, टांडा, हरदुआगंज, पनकी, पारीछा और अन्य पावर प्लांट शटडाउन कर दें। आडियो संदेश में यह भी कहा गया है कि सहारनपुर से रामपुर तक एरिया खालिस्तान बन जाने के बाद अपने कब्जे में लिया जाएगा।

इससे पहले पन्नू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी दी थी कि वह उन्हें 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराने देगा। ऑडियो संदेश में येहभी कहा गया था कि पंजाब के बाद वह हिमाचल में भी कब्जा करेंगे क्योंकि हिमाचल का कुछ क्षेत्र पहले पंजाब का हिस्सा था।

सिख फॉर जस्टिस संगठन भारत में देश विरोधी गतिविधियां चलाने के आरोप में 10 जुलाई 2019 से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद खालिस्तानी देश में शांति भंग करने के प्रयास में लगे हैं। फिलहाल सिख फॉर जस्टिस संगठन कनाडा में सबसे ज्यादा सक्रिय है और वहीं से इसे सबसे ज्यादा फंडिंग भी होती है।

error: Content is protected !!