The Voice of Bareilly since 2010

बदायूं में गल्ला व्यापारी से दिनदहाड़े दो लाख रुपये की लूट

बदायूं : (Loot in daylight in Disauliganj) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से दो लाख रुपये की लूट हो गई। गल्ला व्यापारी शुक्रवार की सुबह दिसौलीगंज साप्ताहिक बाजार में गल्ले का सामान खरीदने के लिए गया था जहां बाइक सवार तीन बदमाश उससे रुपये का बैग छीनकर फरार हो गए। व्यापारी ने शोर मचाते हुए बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

बजीरगंज के गल्ला व्यापारी राजेंद्र गुप्ता शुक्रवार को सुबह करीब पौने 11 बजे खरीदारी करने दिसौलीगंज साप्ताहिक बाजार पहुंचे थे। उन्होंने दो लाख रुपये अपने बैग में रखे थे। बाजार में बाइक सवार तीन बदमाश उनका रुपयों वाला बैग लेकर भाग निकले। राजेंद्र गुप्ता ने शोर मचाया और लुटेरों का पीछा किया। बाजार में मौजूद अन्य व्यापारी भी बदमाशों के पीछे दौड़े लेकिन वे बाइक की स्पीड बढ़ाकर भाग गये। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी बिसौली कोतवाली पुलिस को दी गयी। इस पर पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी  लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका सुराग नहीं लग सका था। आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले बजीरगंज में भी व्यापारी को इसी तरह दिनदहाड़े लूचा गया था।

error: Content is protected !!