The Voice of Bareilly since 2010

Union Bank of India ने मैनेजर के 347 पदों लिए मांगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उच्च शिक्षित युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकयूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर (चार्टर्ड अकाउंटेंट) व अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 347 पदों को भरा जाना है। योग्य उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर नोटिफिकेशन देख और आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 सितंबर 2021 है।

किन पदों पर कितनी भर्तियां

सीनियर मैनजर (रिस्क) – 60 पद
मैनजर (रिस्क) –  60 पद
मैनेजर (सीविल इंजीनियर) –  7 पद
मैनेजर (आर्किटेक्ट)- 7 पद
मैनेजर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) – 2 पद
मैनेजर (प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी)- 1 पद
मैनेजर (फॉरेक्स) – 50 पद
मैनेजर (चार्टर्ड अकाउंटेंट) – 14 पद
असिस्टेंट ऑफिसर (टेक्निकल ऑफिसर) – 26 पद
असिस्टेंट मैनेजर  (फॉरेक्स) – 120 पद

आवेदन शुल्क : सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के लिए 850 रुपये। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ऐसे करें आदेवन

स्टेप 1-  आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं

स्टेप 2- “recruitment tab” लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें

स्टेप 4-  फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें

स्टेप 5- आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म सबमिट करें

स्टेप 6- आप चाहे तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी ले सकते हैं

error: Content is protected !!