The Voice of Bareilly since 2010

मां कात्यायनी की उपासना से होती है धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति

मां कात्यायनी,कात्यायनी माता की कथा,माँ कात्यायनी,कात्यायनी माता की कहानी,कात्यायनी,मां कात्यायनी आरती,मां कात्यायनी का भोग,मां कात्यायनी की पूजा,मां कात्यायनी की आरती,मां कात्यायनी का मंत्र,मां कात्यायनी पूजन विधि,मां कात्यायनी देवी मंदिर,मां कात्यायनी देवी दर्शन,मां कात्यायनी की पूजा विधि,कात्यायनी मंत्र,माँ कात्यायनी की कथा,नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की कथा,नवरात्र कात्यायनी पूजा विधि,नवरात्रि का छठा दिन माता कात्यायनी,कात्यायनी कथा

मां कात्यायनी की उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है।
उसके रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। जन्मों के समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं।


मां कात्यायनी देवी को नवरात्रि में छठे दिन पूजा जाता है। कात्य गोत्र में विश्वप्रसिद्ध महर्षि कात्यायन ने भगवती पराम्बा की उपासना की। कठिन तपस्या की। उनकी इच्छा थी कि उन्हें पुत्री प्राप्त हो। मां भगवती ने उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लिया।


इसलिए यह देवी कात्यायनी कहलाईं। इनका गुण शोधकार्य है। इसीलिए इस वैज्ञानिक युग में कात्यायनी का महत्व सर्वाधिक हो जाता है। इनकी कृपा से ही सारे कार्य पूरे जो जाते हैं। यह वैद्यनाथ नामक स्थान पर प्रकट होकर पूजी गईं।


मां कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं। भगवान कृष्ण को पति रूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्हीं की पूजा की थी। यह पूजा कालिंदी यमुना के तट पर की गई थी।

error: Content is protected !!