The Voice of Bareilly since 2010

अमरनाथ यात्रा : सत्यम्, शिवम्, सुन्दरम् के लेखक अमित को ’अज्ञेय पुरस्कार’

अमरनाथ यात्रा : सत्यम्, शिवम्, सुन्दरम्

बरेली। अमरनाथ यात्रा पर यात्रा वृत्तान्त लिखने वाले अमित कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अज्ञेय पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। अमित को यह पुरस्कार उनकी कृति ‘‘ अमरनाथ यात्रा : सत्यम्, शिवम्, सुन्दरम’’ के लिए मिल रहा है।

अमित कुमार सिंह धामपुर के आरएसएम डिग्री कॉलेज में राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष हैं। उन्हें 2016 का सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय पुरस्कार दिया जा रहा है, जो 22 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी कर चुकी हैं सम्मानित

बता दें कि इससे पूर्व अमित को 2011 में उनकी पुस्तक भूमण्डलीकरण विकल्प एवं परिदृश्य के लिए भी राजीव गाधी ज्ञान-विज्ञान पुरस्कार से तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सम्मानित किया था। अमित ने बताया कि उन्हें यात्रा वृत्तान्त-जीवनी विधा में हिन्दी संस्थान द्वारा प्रथम पुरस्कार दिया जा रहा है। उन्होंने पुरस्कार पर प्रसन्नत व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसी की मेधा का सम्मान होता है तो उसे और अधिक अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

error: Content is protected !!