News

पीड़िता की जंघाओं के बीच की गई गलत हरकत भी बलात्कार के समान: केरल हाईकोर्ट

नई दिल्ली। बलात्कार से जुड़े एक मामले में अहम टिप्पणी करते हुए केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर आरोपी पीड़िता के जांघों (Thighs) पर भी सेक्सुअल एक्ट करता है, तो उसे भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 के तहत परिभाषित बलात्कार के समान ही माना जाएगा। न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रण और न्यायमूर्ति जियाद रहमान ए ए (Justice की पीठ ने यह फैसला साल 2015 के एक मामले में दिया है। इस मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे शख्स ने 11 साल की अपनी पड़ोसी बच्ची का यौन उत्‍पीड़न किया था।

इस मामले में पड़ोसी ने छात्रा को अश्‍लील क्लिप दिखाकर उसके जंघाओं से गंदी हरकत की थी। मामला बढ़ने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले की निचली अदालत में सुनवाई हुई और पॉक्‍सो एक्‍ट और अप्राकृतिक यौन संबंध मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। सजा के खिलाफ आरोपी शख्स ने हाईकोर्ट में अर्जी दी  और सवाल किया कि जंघाओं के बीच पेनेट्रेशन रेप कैसे हो सकता है। उसके वकील ने अदालत से कहा कि आरोपी पर आरोप है कि उसने पीड़िता के जांघों के बीच में अपना योन अंग डाला था और ऐसा कृत्य धारा 375 में बलात्कार की श्रणी में नहीं आता है। 

इसपर हाईकोर्ट ने कहा कि वजाइना, यूरेथ्रा, एनस या शरीर के किसी भी अन्य हिस्से, जिससे सनसनी पाने के लिए छेड़छाड़ की जा सके, सभी प्रकार के पेनेट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट को आईपीसी की धारा 375 के तहत बलात्कार में शामिल किया गया है। पीठ ने आगे कहा कि बलात्कार के अपराध की परिभाषा के दायरे को बढ़ाने के लिए कानून में वर्षों से लगातार संशोधन किए जा रहे हैं। इसमें अब एक महिला के शरीर के किसी भी हिस्से में पेनेट्रेशन को शामिल किया गया है। 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago