The Voice of Bareilly since 2010

बदमाश या तो जेल जाएंगे या यमराज के पास :योगी आदित्यनाथ

मुजफ्फरनगर : 18 नवम्बर उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाने की बात कही ।योगी आदित्यनाथ ने तो बदमाशों को चेतावनी तक दे डाली।

योगी आदित्यनाथ ने मुज़फ्फरनगर में कहा कि पहले यहां व्यापारियों का अपहरण होता था, लूट की घटनाएं होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

योगी ने कहा कि अब बदमाश या तो जेल जाएंगे या फिर यमराज के पास। साथ ही योगी ने कहा कि अब यहां फर्जी मुकदमों में नाम दर्ज कराने की किसी की हिम्मत नहीं होगी।

योगी ने कहा कि मुजफ्फरनगर ने दंगों का झेला है लेकिन यहां पिछले 8 माह में कोई दंगा नहीं हुआ है। जो कानून से टकराएगा वह चूर चूर हो जाएगा।कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है।

योगी ने कहा कि उनकी सरकार में पूरे राज्य का विकास होगा। उन्होंने कहा जब पूरे यूपी में 24 घंटे में बिजली होगी, तब ही गोरखपुर में होगी।

उन्होंने कहा कि मेरे लिए हर जनपद गोरखपुर है। पूरा यूपी एक परिवार है और विकास में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पीछे नहीं रहेगा।

error: Content is protected !!