Opinion

पुण्यतिथि : स्वामी विवेकानंद के प्रिय शिष्य अनुवादक जोशिया जॉन गुडविन

पुण्यतिथि 2 जून पर विशेष

स्वामी विवेकानंद के विश्वप्रसिद्ध भाषण लिखने का श्रेय जोशिया जॉन गुडविन को है। स्वामी जी उन्हें प्रेम से ‘मेरा निष्ठावान गुडविन’ (My faithful Goodwin) कहते थे। उसका जन्म 20 सितम्बर 1870 को इंग्लैंड के बैथेस्टोन में हुआ था। उनके पिता जोशिया गुडविन आशुलिपिक एवं सम्पादक थे। गुडविन ने भी कुछ समय पत्रकारिता की; पर सफलता न मिलने पर वह ऑस्ट्रेलिया होते हुए अमेरिका आ गए।

स्वामी विवेकानंद को 1895 में न्यूयार्क प्रवास के दौरान एक ऐसे आशुलिपिक की आवश्यकता थी जो उनके भाषण ठीक और तेजी से लिख सके। इसमें कई लोग लगाये गए पर कसौटी पर केवल गुडविन ही खरा उतरे  जो 99 प्रतिशत शुद्धता के साथ 200 शब्द प्रति मिनट लिखते थे। वह इससे पहले कई वरिष्ठ और प्रसिद्ध लोगों के साथ काम कर चुके थे। अतः उन्हें उचित पारिश्रमिक पर नियुक्त कर लिया गया। लेकिन, स्वामी विवेकानंद के भाषण सुनते-सुनते गुडविन का मन बदल गया। उन्होंने पारिश्रमिक लेने से स्पष्ट मना कर दिया और अपनी सेवाएं निःशुल्क देने लगे। उन्होंने अपने एक मित्र को लिखा, ‘‘मुझे अब पैसा मिले या नहीं, पर मैं उनके प्रेमजाल में फंस चुका हूँ। मैं पूरी दुनिया घूमा हूं, अनेक महान लोगों से मिला हूं पर स्वामी विवेकानंद जैसा महापुरुष मुझे कहीं नहीं मिला।’’

एक निष्ठावान शिष्य की तरह गुडविन स्वामी जी की निजी आवश्यकताओं का भी ध्यान रखते थे। वे उनके भाषणों को आशुलिपि में लिखकर शेष समय में उन्हें टाइप करते थे। इसके बाद उन्हें देश-विदेश के समाचारपत्रों में भी भेजते थे। स्वामी जी प्रायः हर दिन दो-तीन भाषण देते थे। अतः गुडविन को अन्य किसी काम के लिए समय ही नहीं मिलता था। 1895-96 में स्वामी जी ने कर्मयोग, भक्तियोग, ज्ञानयोग और राजयोग पर जो भाषण दिये, उसके आधार पर उनके सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ बने हैं। स्वामी जी ने स्वयं ही कहा था कि ये ग्रन्थ उनके जाने के बाद उनके कार्यों का आधार बनेंगे। इन दिनों गुडविन छाया के समान उनके साथ रहते थे।

स्वामी विवेकानंद भाषण देते समय किसी ओर लोक में खो जाते थे। कई बार तो उन्हें स्वयं ही याद नहीं आता था कि उन्होंने व्याख्यान या श्रोताओं के साथ हुए प्रश्नोत्तर में क्या कहा था? ऐसे में गुडविन उन्हें उनके भाषणों का सार दिखाते थे। स्वामी जी ने उसकी प्रशंसा करते हुए एक बार कहा कि गुडविन ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। उसके बिना मैं कठिनाई में फंस जाता।

गुडविन इस लिखित सामग्री को ‘आत्मन’ कहते थे। शार्टहैंड में लिखे ऐसे हजारों पृष्ठ उन्होंने एक छोटे संदूक में रखकर अपनी मां के पास इंग्लैंड भेज दिये थे जिनका अब कुछ भी पता नहीं है। इनमें स्वामी जी के भाषणों के साथ ही उनके कई भाषाओं में लिखे पत्र भी थे।

अप्रैल 1896 में स्वामी विवेकानंद के लंदन प्रवास के समय भी गुडविन उनके साथ थे। जनवरी 1897 में वे स्वामी जी के साथ कोलकाता आ गए। गुडविन वहां सब मठवासियों की तरह धरती पर सोते और दाल-भात खाते थे। वे दार्जिलिंग, अल्मोड़ा, जम्मू और लाहौर भी गये। लाहौर में उन्होंने स्वामी जी का अंतिम भाषण लिखा। फिर वे मद्रास आकर रामकृष्ण मिशन के काम में लग गए उन्होंने ‘ब्रह्मवादिन’ नामक पत्रिका के प्रकाशन में भी सहयोग दिया। पर मद्रास की गरम जलवायु से उनका स्वास्थ्य बहुत बिगड़ गया। अतः वे ऊटी आ गए। वहीं 2 जून 1898 को केवल 28 वर्ष की अल्पायु में उनका देहांत हो गया। स्वामी जी उस समय अल्मोड़ा में थे। समाचार मिलने पर उनके मुंह से निकला, ‘‘मेरा दाहिना हाथ चला गया।’’ ऊटी में ही स्वामी विवेकानंद के इस प्रिय शिष्य का स्मारक बनाया गया है।

सुरेश बाबू मिश्रा

(सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य)

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago