The Voice of Bareilly since 2010

बहुजन समाज पार्टी यानि बसपा (BSP)

बहुजन समाज पार्टीबहुजन समाज पार्टी यानि बसपा एक राष्ट्रीय पार्टी है। बसपा का गठन 14 अप्रैल 1984 में कांशीराम ने किया था। 13वीं लोकसभा यनि (1999-2004) में पार्टी के 14 सदस्य थे। 14वीं लोकसभा में यह संख्या 17 और 15वीं लोकसभा में यह संख्या 21 थी। वर्तमान मोदी सरकार यानी 16वीं लोकसभा (2014) में बसपा का एक भी सांसद चुनकर सदन नहीं पहुंच सका। बसपा का मुख्य आधार उत्तर प्रदेश है। बसपा ने यूपी में कई बार अन्य पार्टियों के समर्थन से सरकार भी बनाई है। कांशीराम के बाद उनकी उत्तराधिकारी मायावती ने पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला। वह बीते कई वर्षों से पार्टी की अध्यक्ष हैं।

11 मई 2007 में मायावती ने स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इससे पहले 15 साल तक स्पष्ट बहुमत की कोई सरकार नहीं थी। 2014 के आम चुनाव में बसपा देश की तीसरी सबसे अधिक वोट पाने वाली सरकार थी। इसके बावजूद सीट एक भी नहीं जीत सकी थी। 2007में पार्टी को जहां 206 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिला था वहीं 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सिर्फ 80 सीटें ही जीत सकी थी।

चुनाव चिह्नः हाथी

पार्टी अध्यक्षः मायावती

पार्टी वेबसाइटःhttp://www.bspindia.org/

फेसबुक पेजः
https://www.facebook.com/mybsp/

error: Content is protected !!