Categories: Bareilly News

भारतीय जनता पार्टी यानि भाजपा (BJP)

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी यानि भाजपा की स्थापना 1980 में की गयी। इससे पहले 1977 से 1979 तक इसे जनता पार्टी और उससे भी पहले1951 से 1977 तक भारतीय जन संघ के नाम से जाना जाता था। भाजपा को हिंदुत्व की अवधारणा पर चलने के कारण राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ या आरएसएस की राजनीतिक इकाई भी कहा जाता है। भारतीय जनता पार्टी यानि बीजेपी के इतिहास को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है:-

भारतीय जन संघ

इसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में की। पार्टी को पहले आम चुनाव में कोई ख़ास सफलता नहीं मिली लेकिन इसे पहचान जरूर मिली। भारतीय जन संघ ने शुरू से ही कश्मीर की एकता, गौ रक्षा, ज़मींदारी प्रथा और परमिट-लाइसेंस-कोटा राज ख़त्म करने जैसे मुद्दों पर फोकस किया। 1975 में आपातकाल के दौरान दूसरी विपक्षी पार्टियों की तरह जनसंघ के भी हज़ारों कार्यकर्ता और नेता जेल गये।

जनता पार्टी

1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद हुए चुनावों में कांग्रेस की हार हुई। मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने और भारतीय जन संघ के अटल बिहारी वाजपेयी को विदेश मंत्री और लालकृष्ण आडवाणी को सूचना और प्रसारण मंत्री बनाया गया। लेकिन आपसी गुटबाज़ी और लड़ाई की वजह से ये सरकार 30 महीनों में ही गिर गई।

भारतीय जनता पार्टी

1980 के चुनावों में विभाजित जनता पार्टी की हार हुई। भारतीय जन संघ जनता पार्टी से अलग हुआ और इसने अपना नाम बदल कर भारतीय जनता पार्टी रख लिया। अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी इसके अध्यक्ष बने। भाजपा ने बोफ़ोर्स तोप सौदे को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को घेरा। 1989 के चुनावों में भाजपा ने विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व वाले जनता दल से सीटों का तालमेल किया। इन चुनावों में भाजपा ने लोकसभा में अपने सदस्यों की संख्या1984 में दो से बढ़ाकर 89 तक पहुंचाई। विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार को भाजपा ने बाहर से बिना शर्त समर्थन दिया। बाद में पार्टी नेताओं ने अपने इस फ़ैसले को अनुचित भी ठहराया।


चुनाव चिह्न् :
कमल

पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्षः अमित शाह

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्षः केशव प्रसाद मौर्य

यूपी भाजपा के बड़े चेहरेः

राजनाथ सिंह (केंद्रीय गृहमंत्री)
कलराज मिश्रा (केंद्रीय मंत्री)
योगी आदित्यनाथ (गोरखपुर सांसद)
वरुण गांधी (सुल्तानपुर सांसद)
मेनका गांधी (पीलीभीत सांसद)
मनोज सिन्हा (गाजीपुर सांसद)
महेश शर्मा (नोएडा सांसद)
वीके सिंह (गाजियाबाद सांसद)
सत्पाल सिंह (बागपत सांसद)
संगीत सोम (सरधना विधायक)

पार्टी का पताः 7, Vidhan Sabha Marg, Lucknow, India

फेसबुक पेजः https://www.facebook.com/BJP4UP

ट्विटर पेजः ‎@BJP4UP

भाजपा लाइव टीवीः http://www.bjp.org/bjplive

आधिकारिक वेबसाइटः www.bjp.org, www.up.bjp.org

ईमेल संपर्कः bjp.org@rediffmail.com, mpbjp72@gmail.com

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

29 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

60 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago