होली की भस्म से करें ये प्रयोग…दूर रहेंगी नकारात्मक ऊर्जाएं

बरेली। होली रंगों और मेल-मिलाप का त्योहार है। इसके सामाजिक के साथ ही अनेक धार्मिक और लोकमान्य रिवाज भी हैं। इन्हीं में से एक है होली के अगले दिन धुलेन्डी को होलिका की भस्म को उड़ाकर धुलेन्डी मनाना या फिर होलिका भस्म को घर लेकर आना।

जानिये, यह भस्म अपने घर क्यों लेकर आते हैं और क्या है इसका महत्व ?

लोक मान्यता है कि –

1- मान्यता है कि होली की भस्म शुभ होती है और इसमें देवताओं की कृपा होती है। इस भस्म को माथे पर लगाने से भाग्य अच्छा होता है और बुद्धि बढ़ती है।

2 – माना जाता है कि होली की बची हुई अग्नि और भस्म को अगले दिन प्रातः घर में लाने से घर को अशुभ शक्तियों से बचाने में सहयोग मिलता है।

3- एक मान्यता यह भी है कि भस्म में शरीर के अंदर स्थित दूषित द्रव्य सोख लेने की क्षमता होती है, इस कारण पर भस्म लेपन करने से कई तरह के चर्म रोग नहीं होते हैं।

4- कई लोग होली की भस्म लाकर ताबीज में भरकर बाधंते हैं। माना जाता है इससे घर में बुरी आत्माओं का प्रभाव नहीं होता और न ही किसी प्रकार के तंत्र मंत्र से नुकसान होता।

भस्म का लेपन करते समय मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है-

वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च।
अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव।।

इस आलेख में दी गई जानकारियां लोक मान्यताओं एवं धार्मिक आस्थाओं व मान्यताओं पर आधारित हैं। हम इसे प्रमाणित नहीं करते। इस आलेख को मात्र आमजन की रुचि को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया गया है।

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

2 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

3 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

8 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

21 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

22 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

22 hours ago