Categories: Religion-Spirituality

चैत्र नवरात्र : माता दुर्गा के पूजन और उपवास में इन बातों का रखें खास ध्यान

आदिशक्ति मां दुर्गा

 बरेली, 9 अप्रैल। शक्ति उपासना के नौ दिन चलने वाले पर्व यानि चैत्र नवरात्र पर्व शुक्रवार से हो प्रारम्भ हो गया। इन नवरात्र के दौरान घर और मंदिर ही नहीं हमारे चारों और का पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। लोग मंदिरों के साथ ही घरों में भी देवी की स्थापना करते हैं। नवरात्र में कुछ भक्त पूरे नौ दिन तक उपवास, व्रत रखकर पूजा अर्चना करते हैं। तो कुछ प्रथम और अंतिम दिवस उपवास करते हैं।

नवरात्र पर देवी पूजन और इन नौ दिन के व्रत का बहुत महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना की जाती है। यदि यह पूजना और अराधना नियम पूर्वक की जाये तो शुभ फल शीघ्र और निश्चित रूप से मिलता है। इन नौ दिनों में व्रत रखने वालों के लिए कुछ जरूरी नियम और बातों का ख्‍याल जरूर रखना होता है। आइये जानते हैं नवरात्र व्रत में किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए-

1. नवरात्र में नौ दिन का व्रत रखने वालों को इस व्रत के दौरान दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए।

2. व्रती को नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए।

3. कलश स्थापना करने या अखंड दीप जलाने वालों को नौ दिनों तक अपना घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए।

4. घर में सात्विक भोजन बनना चाहिए। लहसून-प्याज, नॉनवेज से बचना चाहिए।

5. नवरात्र का व्रत करने वालों को पूजा के दौरान बेल्ट, चप्पल-जूते या फिर चमड़े की बनी चीजें नहीं पहननी चाहिए।

6. काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

7. व्रत में खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

8. एक घर में तीन शक्तियों की पूजा नहीं करनी चाहिए।

9. किसी का दिल दुखाना सबसे बड़ी हिंसा मानी जाती है।

10. महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान 7 दिन पूजन नहीं करना चाहिए।

 

 

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago