अक्षय तृतीया पर अपनी राशि अनुसार करें दान व खरीदारी,जाने शुभ मुहूर्त

बरेली ।अक्षय तृतीया साल 2018 में 18 अप्रैल को मनाई जा रही है।वैसाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस तिथि को बेहद शुभ माना जाता है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ काम का कभी क्षय नहीं होता इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहते हैं। दरअसल, शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि में जब सूर्य और चन्द्रमा अपने उच्च प्रभाव में होते हैं और जब उनका तेज सर्वोच्च होता है, उस तिथि को हिन्दू पंचांग में बेहद शुभ माना जाता है।

अक्षय तृतीया के ही दिन भगवान परशुराम का जन्मदिन भी मनाया जाता है इसलिए इसे परशुराम तीज भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विवाह करने वालों का सौभाग्य अखंड रहता है।

अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना और लक्ष्मी जी की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के द‍िन पूजा व व्रत का भी महत्‍व माना जाता है।

इस द‍िन दान देना सबसे ज्‍यादा पुण्‍य कमाने वाला बताया गया है। इस दान को गर्मी के मौसम के अनुसार देना श्रेयस्‍कर होता है।अमूमन अक्षय तृतीया पर पंखे, छतरी, पानी, मिष्‍ठान, फल आद‍ि दान श्रेष्‍ठ माना गया है। साथ ही इस द‍िन सोने-चांदी की खरीदारी भी की जाती है।
हालांकि ये दान और खरीदारी अगर राश‍ि के अनुसार हो तो इसे ज्‍यादा मंगलकारी माना गया है। अक्षय तृतीया पर किस राश‍ि को क्‍या दान व खरीदारी करना लाभकारी रहेगा यहां जानें राश‍ि के अनुसार आपको अक्षय तृतीया पर क्‍या करना चाहिए –

मेष

श्री विष्णुसहस्त्रनाम के साथ साथ श्री हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ कीजिए। ताम्र पात्र खरीदें। स्वर्ण आभूषण क्रय करें। मंदिर में गेहूं और मंगल से सम्बंधित द्रव्यों का दान करें।

वृष

चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदें। श्री सूक्त का पाठ करें। किसी गरीब अंधे व्यक्ति को अन्न और वस्त्र का दान करें।

मिथुन

बुध से सम्बंधित द्रव्यों का क्रय करें। वस्त्र खरीदें। शुक्र से सम्बंधित द्रव्य भी खरीद सकते हैं। चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। मूंग की दाल का दान करें। गरीबों में वस्त्र बाटें।

कर्क

चांदी और फूल के बर्तन खरीदें। शिव उपासना करें। रुद्राभिषेक कराएं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

सिंह

स्वर्ण आभूषण खरीदें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। फूल का एक लोटा दान करें। गरीबों को भोजन कराएं।

कन्या

वस्त्र खरीदें। चांदी के सिक्के और बर्तन क्रय करें। श्री राम चरितमानस के अरण्य काण्ड का पाठ करें। वस्त्र का दान करें।

तुला

इस राशि के जातक चांदी के सिक्के लें। सफ़ेद और हरा वस्त्र खरीदें। श्री सूक्त का पाठ करें। किसी अंधे गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक

ताम्र पात्र खरीदें। स्वर्ण आभूषण क्रय करें। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गेहूं का दान करें। एक फूल का कोई पात्र मंदिर में दान करें।

धनु

धार्मिक पुस्तक का दान करें। स्वर्ण आभूषण खरीदें। चने की दाल का दान करें। श्रीरामचरितमानस के अरण्य काण्ड का पाठ करें।

मकर

चांदी के आभूषण और सिक्के क्रय करें। वाहन खरीदने का शुभ संयोग है। श्री बजरंगबाण का पाठ करें। लोहे की बाल्टी किसी गरीब व्यक्ति को दान करें।

कुंभ

श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। रुद्राभिषेक कराएं। लोहे का सामान और वाहन खरीदें। गरीबों में भोजन का वितरण करें।

मीन

धार्मिक पुस्तक का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। स्वर्ण आभूषण खरीदें

पूजा का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 05:56 मिनट से लेकर दोपहर के 12:20 बजे तक है.

खरीरदारी करने का शुभ मुहूर्त

सुबह 5:56 से आधी रात तक अक्षय तृतीया के दिन खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त है

इसके अलावा इस महापर्व को कोई भी शुभ कार्य प्रारम्भ कर सकते हैं। वाहन खरीद सकते हैं। विवाह इत्यादि और कोई भी शुभ मांगलिक कार्य इत्यादि कर सकते हैं। इस दिन छाते का दान अवश्य करें। जगह-जगह लोगों को जल पिलाने की व्यवस्था करें। भोजन में सत्तू का प्रयोग करें। इस दिन दान का बहुत महत्त्व है। आप मंदिर में जल का पात्र और पूजा की थाल, घंटी इत्यादि का दान करें। लोगों में धार्मिक पुस्तक बांटें और अपने घर के मंदिर में पूरे चौबीस घंटे घी का दीपक जलाएं।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

23 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago