28 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, 19 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग

Concept pic

नयी दिल्ली। हिंदू धर्म के लोग साल के 12 माह कोई ना कोई त्योहार मानते हैं, लेकिन धार्मिक ग्रंथों में सावन (श्रावस मास) के महीने को सबसे खास माना गया है। इस साल सावन (श्रावस मास) महीने की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है, लेकिन उदया तिथि 28 को है इसलिए सावन(श्रावस मास) का महीना इसी दिन से शुरू होगा। इस साल सावन का महीना कई मायनों में खास है, क्योंकि 19 साल बाद एक दुर्लभ संयोग पड़ रहा है। इस साल सावन(श्रावस मास) का महीना 28, 29 नहीं बल्कि पूरे 30 दिनों का रहने वाला है।

इस बार 30 दिनों का है सावन का महीना

हिंदु पंचाग के मुताबिक, इस साल सावन(श्रावस मास) का महीने 30 दिन होने के पीछे अधिकमास है। 28 जुलाई को सावन का पहला दिन होगा जो कि 26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा। सावन(श्रावस मास) के महीने में सोमवार के दिन का खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि सोमवार को भगवान शिव का दिन होता है और सावन(श्रावस मास) के दिनों में शिवलिंग पर जल चढाने से साक्षात भगवान के दर्शन होते हैं।

इस बार सावन में होंगे 4 सोमवार

इस बार सावन महीने में बड़ा ही शुभ योग बन रहा है। इस बार सावन माह में चार सोमवार हैं। सोमवार को बाबा भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक व उस दिन व्रत रखने तथा श्रद्धा भाव से पूजन अर्चन करने वाले आस्‍थावानों की मनोकामनाएं भगवान शिव पूरी करते हैं, ऐसा शास्‍त्रों में भी उल्‍लेखित है। इस बार श्रावण मास में करोड़ सूर्यग्रहण के फल के बराबर ही फलदायी भौमवती अमावस्या भी पड़ने जा रही है।

श्रावण मास में बाबा को भांग, बेल पत्र और दूध चढ़ाने से मनवांक्षित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही गरीबों को दान देने से पुण्‍य फल मिलता है। हालांकि महादेव चूंकि बड़े ही भोले माने जाते हैं इसलिए मात्र सच्‍चे मन से शिवलिंग पर जल चढ़ाकर उन्‍हें रिझाया जा सकता है।

ज़ीन्यूज से साभार
bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago