Science & Technology News

Amazing: NASA ने खोजी अलग दुनिया, जहां समय चलता है धरती से उलटा

Science & Technology Desk: कोरोना संकट के बीच NASA ने कुछ ऐसा खोज निकाला है, जिस पर अचानक से विश्वास करना कठिन है। NASA के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्हें कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जो समानांतर ब्रह्मांड (Parallel Universe) होने की तरफ इशारा करते हैं और वहां भौतिकी के नियम हमसे बिल्कुल विपरीत हैं। Daily Star की रिपोर्ट के अनुसार, भौतिक तरंगों को खोजने के एक प्रयोग में ऐसे कण मिले हैं, जो एक अलग दुनिया के हो सकते हैं, जो बिग बैंग के समय उत्पन्न हुई हो और यह 1960 के दशक के शुरुआती दिनों के विज्ञानिक टीवी शो और कॉमिक्स की कहानी जैसा लगता है।

अंटार्कटिका में किए जा रहे इस प्रयोग में शामिल वैज्ञानिकों ने NASA के Antarctic Impulsive Transient Antenna (ANITA) को अंटार्कटिका से ऊपर ले जाने के लिए एक विशाल गुब्बारे का उपयोग किया, ताकि रेडियो नॉइज की वजह से परिणाम प्रभावित न हों। हाई एनर्जी वाले कण लगातार आउटर स्पेस से पृथ्वी की तरफ आते रहते हैं। इन कणों का पता केवल स्पेस से नीचे आते वक्त लगाया जा सकता है, लेकिन ANITA ने ऐसे भारी कणों, जिसे tau neutrinos भी कहते हैं, का पता लगाया जो पृथ्वी से ऊपर की तरफ आ रहे थे। यानी यह कण समय से पीछे चल रहे हैं, जो एक समानांतर ब्रह्मांड के साक्ष्य की तरफ इशारा करते हैं। हालांकि, सभी NASA की इस थ्योरी से संतुष्ट नहीं हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 13.8 बिलियन साल पहले बिंग बैंग के समय दो ब्रह्मांड बने थे। पहला, जिसमें हम रहते हैं और दूसरा जहां समय विपरीत दिशा में चल रहा है। और यदि इस समानांतर ब्रह्मांड में लोग रहते हैं, तो वे हमारे ब्रह्मांड को उल्टा चलने वाला मानते होंगे। गौरतलब है कि ANITA को खासतौर पर ब्रह्मांड में पाए जाने वाले neutrinos particles (न्युट्रीनो कण) बारे में पता लगाने के लिए विकसित किया गया है।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago