Big Reveal: अंटार्कटिका में हुआ मीथेन गैस का रिसाव; पड़ेगा ऐसा प्रभाव

Science & Technology Desk: अंटार्कटिका से दुर्भाग्यपूर्ण खबरों के आने का सिलसिला अभी थमा नहीं। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने इसके समुद्र तल में अब मीथेन गैस लीक (Methane Gas Leakage) का पता लगाया है। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि अंटार्कटिका के सीबेड यानी सतह में मीथेन लीक क्यों और कैसे हुई है ?

वास्तव में अंटार्कटिका की समुद्री सतह में बड़ी मात्रा में मीथेन मौजूद है, जिसके लीकेज को महासागरों के बढ़ते तापमान से जोड़ कर देखा जा रहा है। इसे वैज्ञानिकों ने बेहद चिंताजनक बताया है। हालांकि लीकेज की लोकशन रॉस सी बताई गई है। 2011 में पहली बार इस स्पॉट को खोजा गया था, उसके बाद 2016 में वैज्ञानिकों ने रिसर्च के लिए इस इलाके में फोकस किया था और तब से ही वे वहां की स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं।

इस अध्ययन के अहम शोधार्थी एंड्रयू थर्बर ने बताया कि सिर्फ लीकेज होना ही चिंताजनक नहीं है। चिंता का विषय कुछ और भी है। दरअसल यहां मिले सूक्ष्म जीवाणु यानी माइक्रोब्स भी यहां की खराब हो रही स्थिति को बयान कर रहे हैं।

आमतौर पर इस तरह के किसी भी अप्रत्याशित बदलाव को जलवायु परिवर्तन से जोड़ कर देखा जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है और इसी वजह से महासागरों की प्रकृति और समुद्री जीवन पर काफी बुरा असर पड़ा है। थर्बर इस खोज को एक प्राकृतिक प्रयोगशाला मानते हैं जो आगे की खोज में और काम आएगी। ये रिसाव एक सक्रिय ज्वालामुखी के ठीक आगे हो रहा है लेकिन वो इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं कि यह लीकेज ज्वालामुखी की वजह से हुआ होगा।

वैज्ञानिकों के मुताबिक मीथेन का बड़ी मात्रा में उत्सर्जन होने की वजह से समुद्र का जलस्तर बढ़ा है। यह आने वाले समय में समुद्री तटों की स्थिति खराब करेगा। यहां गैस कंज्यूम करने वाले जीवाणुओं की गैरमौजूदगी से भविष्य में गैस का रिसाव वायुमंडल तक भी पहुंच सकता है। शोध में थर्बर ने ये दावा भी किया है कि वहां मौजूद सूक्ष्म जीवों पर भी असर पड़ा है। उनका अंदाजा है कि अगले 10 सालों में अंटार्कटिका के हालात और खराब हो सकते हैं। ये पहला मौका नहीं है जब मीथेन लीक की जानकारी हासिल हुई हो।

इससे पहले 2014 में दक्षिणी जॉर्जिया में ठीक ऐसे ही लीकेज का पता चला था जो दक्षिणी महासागर में मीथेन लीकेज का पहला मामला था। ऐसे रिसाव का होना चिंताजनक है क्योंकि ये अलग-अलग समुद्री क्षेत्रों में हैं। वहां की अलग जीवन स्थितियों पर उनके असर को महसूस किया जा सकता है। कोरोना महामारी के चलते इस क्षेत्र में जारी सभी शोध रोक दिए गए थे। कोरोना वायरस के दौर में काम जारी रहने की स्थिति में सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक संक्रमण फैलने का खतरा था।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago