क्या आप जानते हैं नियमित SEX से होने वाले ये 10 फायदे?

नई दिल्ली। हमारे देश में सेक्स पर बात करना लगभग निषेध ही माना जाता है लेकिन सच यह है कि नियमित सेक्स बेहतर सेहत की कुंजी है। सेक्स से ब्लड प्रेशर कम रहता है और कोलस्ट्रोल में सुधार होता है। सर्वे के मुताबिक नियमित सेक्स से हार्ट अटैक और स्ट्रोक की आशंका आधी रह जाती है। अच्छे सेक्स से स्ट्रेस घटता है। जो लोग नियमित सेक्स करते हैं, वे कम बीमार पड़ते हैं। सर्वे के अनुसार नियमित सेक्स करने से ना केवल शारीरिक रूप से इंसान फिट रहता है, बल्कि वह दिमागी काम भी बेहतर कर पाने में सक्षम हो जाता है।

इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है सेक्स

शोध के मुताबिक सेक्स करने से कुछ समय पहले व्यायाम करने से आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर सकारात्मक असर पड़ता है, इसके साथ ही आप अधिक एनर्जेटिक और तरोताजा महसूस करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए और अच्छी सेहत के लिए सेक्स बहुत महत्वपूर्ण है। सेक्स आपके शरीर की इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है जिसकी वजह से आप कम बीमार होते है।

कामेच्छा को बढ़ानेवाला

सेक्स ना सिर्फ आपको आनंद का अनुभव कराता है बल्कि यह आपके कामेच्छा को भी बढ़ाता है। महिलाओं में सेक्स के दौरान सेक्स योनि स्नेहक, रक्त संचार को बढ़ाता है जिससे ना सिर्फ वह सेक्स का आनंद लेती है बल्कि फिजिकली इसके जरिए खुद को फिट रख सकती है।

महिलाओं के ब्लाडर कंट्रोल में सहायक

सेक्स महिलाओं के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित होता है। इससे जरिए ब्लाडर कंट्रोल (मूत्राशय नियंत्रण) की क्षमता बढ़ती है। सेक्स महिलाओं की मांसपेशियों की मजबूती में भी सहायक होता है। जब सेक्स के दौरान महिलाएं (ओरगाज्म) पूर्णता को हासिल करती है तो इस दौरान हुआ स्राव उनकी मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायक होता है।

ब्लड प्रेशर को कम करता है सेक्स

ताजा अनुसंधानों के मुताबिक सेक्स और ब्लड प्रेशर का आपसी रिश्ता होता है। सेक्स आपके ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में कारगर होता है। यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में अहम भूमिका निभाता है।

सेक्स है एक बेहतरीन कसरत

कसरत और सेक्स को एक-दूसरे का पूरक इसीलिए कहा जाता है क्योंकि जहां व्यायाम से चुस्ती-फुर्ती मिलती है वहीं सेक्स से भी तन-मन स्वस्थ रहता है। स्वस्थ्य सेक्स के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। सेक्स से से हर मिनट में पांच कैलोरी बर्न होती है। सेक्स आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिसकी वजह से आप कम बीमार होते है। सेक्स एक तरह से आपके शरीर में बेहतर व्यायाम की भूमिका निभाता है जिसका शरीर को चौतरफा मिलता है।

हार्ट अटैक का खतरा कम करता है सेक्स

सेक्स आपके दिल के लिए भी बेहतर है। सेक्स करते रहने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता जाता है। नियमित सेक्स से हार्ट अटैक और स्ट्रोक की आशंका आधी रह जाती है। साथ ही सेक्स करते रहने से एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन संतुलित रहता है। जानकारों के मुताबिक हफ्ते में दो बार सेक्स करने से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है।

दर्द को छूमंतर करता है सेक्स

सेक्स दर्द को कम करता है। कुछ सेक्स एक्सपर्ट का मानना है कि एस्पिरिन की गोली लेने की बजाय सेक्स करना ज्यादा बेहतर है। इसलिए शरीर के कई दर्द के दूर करने लिए गोलियों की बजाय सेक्स को आजमाना ज्यादा बेहतर है।

प्रोस्टेट कैंसर की आशंका को कम करता है

सेक्स करना ना सिर्फ आपको फिट रखता है बल्कि यह प्रोस्टेट कैंसर की संभावना भी कम हो जाती है। पुरुष जो महीने में लगभग 21 बार सेक्स करते है उनमें प्रोस्टेट कैंसर की संभावना कम हो जाती है।

अच्छी नींद में मददगार

सेक्स करने के दौरान आनंद की अनुभूति के साथ एक थकावट भी होती है जो अच्छी नींद लाने में सहायक होता है। पुरूषों को सेक्स करने के तुरंत बाद नींद आती है। सेक्स के दौरान पुरूषों के शरीर मे ओक्सिटोसीन हार्मोन और प्रोलेक्टिन हार्मोन का स्त्राव बढ जाता है। ओक्सिटोसीन हार्मोन पुरूषौं को आराम का अनुभव कराता है जबकि प्रोलेक्टिन हार्मोन के कारण उन्हें नींद आती है।

तनाव कम करने में सहायक

सेक्स तनाव कम करता है। सेक्स करते समय फोरप्ले के दौरान प्यार भरे स्पर्श से, गले मिलने से, सेक्स के दौरान चरम आनंद का अनुभव करने से जो फील गुड हार्मोन शरीर में पैदा होते हैं उससे मन का तनाव कम हो जाता है क्योंकि इससे मन को शांति मिलती है। एक दूसरे का साथ मिलने से भी आपके मन का तनाव कम हो जाता है और एक अपूर्व आनंद का अनुभव होता है। इसलिए सेक्स तनाव को दूर भगाने में सहायक है।

साभार – जीन्यूज.काम
bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago