The Voice of Bareilly since 2010

आज अंतरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा, चांद के साथ दिखेंगे एक साथ 5 ग्रह

Science & Technology Desk: आमतौर पर अंतरिक्ष में सुदूर ग्रहों को सरलता से देखना संभव नहीं होता लेकिन 19 जुलाई यानि आज से भोर काल में आप अंतरिक्ष में कुछ ऐसे ही अद्भुत खगोलीय नजारे के गवाह बनने जा रहे हैं। तो चलिए जानतें हैं इस अद्भुत खगोलीय नजारे के बारे में-

दरअसल आप आज से सुबह सूर्योदय के पहले 5 ग्रहों को चांद के साथ बिना किसी टेलिस्‍कोप की मदद के देख पाएंगे। यानी इसके लिए किसी दूरबीन या खास चश्‍मे की जरूरत नहीं होगी। अपनी आंखों से ही आप आसानी से इसे देख पाएंगे।

सूर्योदय के तकरीबन 45 मिनट पहले आप कुदरत के इस करिश्‍मे को देख सकेंगे। इस दौरान बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्‍पति और शनि को एक साथ देख पाएंगे। इस अद्भुत खगोलीय नजारे के साथ आपको चांद के भी दीदार होंगे। जब आप इनको देखेंगे तो ये आपको असाधारण रूप से चमकते हुए तारों की तरह दिखेंगे।

खगोलशास्त्रियों के अनुसार मंगल ग्रह दक्षिण-पूर्व दिशा में चमकता हुआ दिखेगा। इसी तरह शुक्र, पूर्व-उत्‍तरपूर्व में चमकता हुआ नजर आएगा। शनि और बृहस्‍पति दक्षिण-पश्चिम दिशा में दिखेंगे। बुध को देखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि ये चंद्रमा के दक्षिण में कुछ डिग्री के अंतराल में दिखेगा। इसलिए नग्‍न आंखों से देखना इसको थोड़ा मुश्किल हो सकता है

जानकारों का कहना है कि रविवार यानि 19 जुलाई से लेकर एक हफ्ते यानी 25 जुलाई तक रोजाना सूर्योदय के पहले आप इस खगोलीय नजारे को देख सकते हैं। उसके बाद फिर इस खगोलीय घटना के लिए आपको 2022 तक इंतजार करना होगा।

error: Content is protected !!