BCCI ने धोनी को पद्मभूषण पुरस्कार के लिए किया नामांकित

नयी दिल्ली । BCCI ने पद्मभूषण अवॉर्ड के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम नॉमिनेट किया है।धोनी ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 300 वनडे खेलने का रिकॉर्ड बनाया था। इसी के साथ वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले दुनिया के इकलौते विकेट कीपर बने थे। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही वनडे में चेपॉक स्टेडियम में एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में मुश्किल हालातों में बल्लेबाजी करते हुए अपने इंटरनेशनल करियर का 100वां अर्धशतक लगाया। धोनी ने पहले वनडे में 88 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली।

धोनी ने यह पारी तब खेली, जब टीम को इसकी सख्त जरुरत थी।दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 87 रन के कुल स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद धोनी ने टीम की बागडोर संभाली और हार्दिक पांड्या के साथ छठे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी करते हुए 281 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

धोनी के नाम बतौर कप्तान ये वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं दर्ज
एमएस धोनी विश्व के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी-टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 आईसीसी वर्ल्ड कप, और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है।

महेंद्र सिंह धोनी ने 72 टी-20 मैचों में भारत के लिए कप्तानी की है, जिसमें से भारत ने 41 मैच जीते हैं। एक कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है। धोनी के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के डैरन सैमी हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 27 मैच खेले हैं।

एमएस धोनी विश्व के दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिनकी अगुआई में देश ने 100 से ज्यादा बार वन-डे में जीत हासिल की है। अक्टूबर 2016 तक भारत उनकी कप्तानी में 108 वनडे जीत चुका है। रिकी पॉन्टिंग और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के बाद वह तीसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने 300 से ज्यादा इंटरनैशनल मैचों में भारत के लिए कप्तानी की है।जबसे धोनी ने कप्तानी संभाली थी, उससे लेकर अगले 11 टेस्ट मैच तक भारत कोई टेस्ट नहीं हारा था।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago