The Voice of Bareilly since 2010

डॉ. शशांक-डॉ. निशान्त T-20 टूर्नामेण्ट : इंफिनिटी को हराकर स्टार बेस ने जीता नौवां मैच

डॉ. शशांक-डॉ. निशान्त T-20 टूर्नामेण्ट, इंफिनिटी को हराकर स्टार बेस ने जीता नौवां मैच,

बरेली @BareillyLive. टी-20 डॉ. शशांक-डॉ. निशान्त टूर्नामेण्ट का नौवां मैच जीपी क्रिकेट अकादमी में स्टार बेस 11 व इंफिनिटी क्लब के बीच खेला गया। इसमें इंफिनिटी क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टार बेस की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 175 रन बनाये। स्टार बेस की ओर से असद ने सर्वाधिक रन बनाए। जवाब में उतरी इंफिनिटी की टीम 139 रन ही बना सकी। इंफिनिटी की ओर से टेनी ने 22 और एमपी ने 24 का सर्वाधिक स्कोर किया।

मैच की समाप्ति के बाद असद को मैन ऑफ द मैच दिया गया। क्रिकेट मैच में अतिथि के रूप में जिंगल क्लब के स्वामी अमन बजाज, जीपी एकेडमी के मालिक गगन मेहरोत्रा, पवन मेहरोत्रा, स्पोर्ट्स हब की ओर से अभिषेक पटेल, मैच में अंपायर की भूमिका में मयंक और संदीप पॉल रहे। वहीं कमेंटेटर की भूमिका में राजू खरे ने निभाई।

error: Content is protected !!