The Voice of Bareilly since 2010

T-20 विश्व कप में दर्शकों की रूचि समेत सभी पहलुओं पर फोकस : BCCI

bcci logoनयी दिल्ली, 23 जुलाई।  भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आज कहा कि वह अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को कामयाब बनाने में वह कोई कसर नहीं रख छोड़ेगी । बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वे दर्शकों की रूचि समेत सभी पहलुओं पर फोकस करेंगे ।

ठाकुर ने कहा ,‘‘ आठ शहरों में टी20 विश्व कप 2016 के आयोजन पर बातचीत चल रही है । आयोजन समिति की पहली बैठक सात अगस्त को है जिसमें बदलावों पर बात की जायेगी ।

विकलांग दर्शकों को मैदान में प्रवेश कैसे मिलेगा, टायलेट कैसे साफ और बड़े बनाये जाये, दमकल के उपाय और दर्शकों की रूचि । हम सभी पर फोकस करेंगे ।’’

आठ शहरों कोलकाता, बेंगलूर, चेन्नई, धर्मशाला, मोहाली , मुंबई, नागपुर और दिल्ली में मैच होंगे । टूर्नामेंट अगले साल 11 मार्च से तीन अप्रैल तक चलेगा । बीसीसीआई सचिव ने कहा कि युवा भारतीय खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर मेहनत करनी चाहिये ।

एजेन्सी
error: Content is protected !!