The Voice of Bareilly since 2010

राउरकेला में बन रहा भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम, बैठ सकेंगे 20 हजार दर्शक

राउरकेला (ओडिशा)। ओडिशा के राउरकेला जिले में निर्माणाधीन देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम (बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम) अगले साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। 20,000 दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के साथ पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी करेगा।

भारतीय हॉकी टीमों के लिए ओडिशा सरकार के प्रायोजन को और 10 साल के लिए बढ़ाने की घोषणा के एक दिन बाद बुधवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्टेडियम के काम की प्रगति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को राउरकेला भेजा।

मुख्य सचिव एससी महापात्र ने कार्य की समीक्षा के बाद संवाददाताओं से कहा कि बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य जून-जुलाई 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राउरकेला में बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम को जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!