कोरोना के साये में IPL : खिलाड़ी तो होंगे पर दर्शकों के लिए स्टेडियमों के दरवाजे बंद

नई दिल्लीः (IPL 2022) इंडियन प्रीमियर लीग यानि आइपीएल के 2022 संस्करण का आयोजन भी कोरोना संक्रमण के साये में होगा। बीसीसीआइ के एक सूत्र ने बताया कि अगर भारत में कोविड-19 की स्थिति में सुधार होता है तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) आइपीएल 2022 का आयोजन देश में ही करेगा। यही नहीं इस बार आइपीएल का आयोजन बंद दरवाजे के पीछे यानी बिना दर्शकों के किया जाएगा। सभी मुकाबलों को मुंबई में आयोजित किए जाने का विचार है। ये मैच वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब आफ इंडिया (सीसीआइ) और डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो फिर पुणे में भी कुछ मुकाबले कराये जा सकते हैं। 

आइपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलूर में किया जाएगा। इसके लिए कुल 1214 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है। इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशीखिलाड़ी शामिल हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस नीलामी में 10 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों के तैयार करने के लिए बोली लगाएंगी। जिन खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवाया है उनमें 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं।

आइपीएल 2022 सीजन की शुरुआत 27 मार्च से की जा सकती है जबकि फाइनल मुकाबला मई के आखिरी सप्ताह में मुंबई या फिर पुणे में आयोजित किया जा सकता है। इस सीजन में एक बार  फिर से 10 टीमें टकराती हुई नजर आएंगी। आइपीएल में 10 साल के बाद एक बार फिर से 10 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेगी। इससे पहले साल 2011 में भी इस लीग में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद साल 2012 और 2013 में नौ टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। फिर साल 2014 से लेकर 2021 तक आठ टीमें इसमें हिस्सा लेती रहीं। 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

7 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

9 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago