29 साल के हुए विराट, टीम इंडिया ने कुछ इस तरह मनाया Birthday, देखें pics

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड़ के खिलाफ टी20 मैच के बाद आज 5 नवंबर, 2017 को भारतीय कप्तान कोहली का 29वां जन्मदिन मनाया गया। यू तो टीम इंडिया जन्मदिन पर जीत का तोहफा नहीं दे सकी लेकिन  खिलाड़ियों ने विराट कोहली के जन्मदिन सेलिब्रेट करने की राह में हार को सामने नहीं आने दिया और जमकर मस्ती की है। टीम इंडिया ने विराट कोहली के जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने कोहली से बदला लिया। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटरों ने कोहली को केक से पोत दिया। जन्मदिन के जश्न के बाद हार्दिक पांड्या ने कोहली के साथ खींची फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कप्तान मेरा बदला पूरा हो गया। आपको जन्मदिन की बधाई।
बता दें कि 17 अक्‍टूबर को पांड्या का जन्‍मदिन था और तब उन्‍हें केक से पोत दिया गया था।  तब पांड्या ने कहा था कि ‘साल में सबका जन्‍मदिन एक बार आता है, बदला जरा ‘मीठा’ होगा। ‘ और पांड्या ने कोहली पर केक पोतकर बदला पूरा कर लिया।  पांड्या ने ये फोटो अपने ट्वीटर पर शेयर की हैं।

विराट कोहली से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

 

1) विराट कोहली ने टी20 की 212वीं इनिंग में अपने 7000 रन पूरे किए, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वह सबसे तेजी से ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बैट्समैन हैं।  गौरतलब है कि विराट कोहली से पहले क्रिस गेल (192 इनिंग) ने ऐसा किया था।

2) विराट कोहली के फैंस के कम फैंस ही शायद इस बात को जानते होंगे कि वह अपने हाथ पर एक काला धागा बांधते हैं।केवल इतना ही नहीं, विराट को टैटू का भी शौक है, उनके शरीर पर कई टैटू बनवाए हुए हैं।

3) विराट कोहली की राशि वृश्चिक है और उनके दांए हाथ पर वृश्चिक का एक टैटू बना है। सिर्फ इतना ही नहीं, दाए हांथ पर विराट कोहली ने चाइनीज शब्द का टैूट बनवाया है, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस चाइनीज शब्द का अर्थ ‘विश्वास’ है।

4) टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों एक दूसरे को आखिर कितने लंबे आरसे से जानते हैं।नहीं, तो हम आज आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों बचपन से दोस्त हैं।केवल इतना ही नहीं, बचपन में अनुष्का शर्मा विराट कोहली संग क्रिकेट भी खेला करती थीं।

5) गरीब बच्चों के लिए विराट कोहली ने ‘विराट कोहली फाउंडेशन’ नाम की संस्था को भी ओपन किया है, जिससे वो बच्चों के लिए फंड जमा करते हैं।

6) विराट कोहली के फैंस को शायद ही ये बात पता होगी कि उन्हें अपनी मां के हाथ की बनी मटन बिरयानी और खीर पसंद है।

7) अनुष्का शर्मा के पिता आर्मी ऑफिसर रहे हैं और उस दौरान अनुष्का का भाई कर्णेश क्रिकेट खेलता था। विराट भी उसके साथ खेलते थे। तब से अनुष्का और विराट की दोस्ती है।

8) विराट कोहली के फैंस को शायद ही ये बात पता होगी कि उन्हें अपनी मां के हाथ की बनी मटन बिरयानी और खीर पसंद है।

9) विराट कोहली टी 20 आई में दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी हैं, केवल ब्रैंडन मैक्कुलम (2140) ने विराट कोहली से ज्यादा रन बनाए हैं।

10) विराट कोहली टी -20 में 7000 रन बनाने वाले आठवें बल्लेबाज बने, बता दें कि इस लिस्ट में पहले से क्रिस गेल, ब्रैंडन मैक्कुलम, किरॉन पोलार्ड, डेविड वॉर्नर, ब्रैड हॉज, ड्वेन स्मिथ और शोएब मलिक शामिल हैं।

11) विराट कोहली 50 या उससे अधिक टी 20आई पारी में बल्लेबाजी करने वाले 36वें बल्लेबाज बने। विराट कोहली सैकेंड सबसे ज्यादा रन लेने वाले खिलाड़ी हैं।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago