The Voice of Bareilly since 2010

कांग्रेस की इस नेता ने रवि शास्त्री से मिलने के लिए 33 साल किया इंतजार

नयी दिल्ली। गुजरे जमाने की अभिनेत्री और वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर का ख्वाब भी तब सच हो गया, जब वह टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री के साथ सेल्फी लेने में कामयाब रहीं।भारतीय सिनेमा जगत में एक्ट्रेस के तौर पर मशहूर रहीं खुशबू रवि शास्त्री की जबर्दस्त फैन रही हैं। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री का जलवा आज भी बरकरार है। अपने क्रिकेटिंग करियर में शास्त्री ने जैसे-जैसे नए कीर्तिमान बनाए वैसे-वैसे उनके फैन्स की संख्या बढ़ती रही है।

खुशबू ने अपना सफर हिंदी फिल्मों से बतौर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन थी, जो 1980में आई थी. इसके गाने ‘तेरी है जमीन तेरा आसमान’ में वह पहली बार नजर आईं।उसके बाद उन्होंने नसीब, लावारिस, कालिया और दर्द का रिश्ता जैसी फ़िल्में भी की। खुशबू ने अपने खुशी ट्विटर पर जाहिर की है।  उन्होंने ट्वीट किया- मेरा सपना सच हो गया… आखिरकार मैं अपने हीरो रवि शास्त्री से मिली… मेरा धैर्य काम आया… उनसे से मिलने के लिए 33 साल तक इंतजार किया।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज रहे रवि शास्त्री इस वक्त टीम इंडिया के हेड कोच हैं। रवि शास्त्री ने अनिल कुंबले द्वारा हेड कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह संभाली है। रवि शास्त्री के कोच बनने के बाद से ही टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। अभी श्रींलंका में टीम इंडिया ने श्रीलंकाई टीम को बुरी तरह से धूल चटाई है।

 

error: Content is protected !!