The Voice of Bareilly since 2010

विराट कोहली “आइसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द डिकेड अवॉर्ड” के लिए नॉमिनेट, ये खिलाड़ी भी खिताब की दौड़ में शामिल

नई दिल्ली। इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी, ICC) ने आधिकारिक तौर पर “आइसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द डिकेड अवॉर्ड” के लिए पूरी दुनिया के सात श्रेष्ठ खिलाड़ियों को नामांकित किया है। इनमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑफ स्पिनर आर अश्विन का नाम भी शामिल है। इस तरह भारत की तरफ से प्लेयर ऑफ द डीकेट अवॉर्ड के लिए दो खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है। अन्य पांच खिलाड़ियों में इंग्लैंड के जो रूट, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और श्रीलंका के कुमार संगकारा शामिल हैं। 

आइसीसी प्लेयर ऑफ द डिकेड का खिताब 2010 से लेकर 2019 के बीच खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा। हालांकि इसमें सबसे मजबूत दावेदार विराट कोहली ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले एक दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक भी उन्हीं के नाम पर है। विराट कोहली पिछले एक दशक में रन बनाने के मामले में निरंतर रहे हैं और क्रिकेट के हर प्रारूप में उनका औसत इस समय 50 से उपर है। पिछले दशक में विराट कोहली सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में भी सबसे उपर रहे थे। उन्होंने सबसे ज्यादा 2090 चौके लगाए थे। पिछले दशक में विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18,726 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने कुल 63 शतक भी लगाए। 

विराट कोहली को रोहित शर्मा और एमएस धौनी के साथ आइसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द डिकेड के लिए भी नामांकित  किया गया है। विराट को टेस्ट प्लेयर ऑफ द डिकेड के साथ-साथ टी20 प्लेयर ऑफ दि डिकेड के लिए भी नामिनेट किया गया है। टी20 प्लेयर ऑफ दि डिकेड अवॉर्ड के लिए भारत के रोहित शर्मा को भी नॉमिनेट किया गया है। 

आइसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द डिकेड अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन (पुरुष)

विराट कोहली – भारत

जो रूट- इंग्लैंड

केन विलियमसन- न्यूजीलैंड

एबी डिविलियर्स- साउथ अफ्रीका

स्टीव स्मिथ- ऑस्ट्रेलिया

आर अश्विन- भारत

कुमार संगकारा- श्रीलंका

आइसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द डिकेड के लिए नॉमिनेशन (पुरुष)

विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, जेम्स एंडरसन, रंगना हेराथ, याशिर शाह 

आइसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द डिकेड के लिए नामांकित खिलाड़ी (पुरुष)

विराट कोहली (भारत), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका), रोहित शर्मा (भारत), एम एस धौनी (भारत), कुमार संगकारा (श्रीलंका)

आइसीसी टी20 प्लेयर ऑफ द डिकेड के लिए नॉमिनेशन (पुरुष)

विराट कोहली, राशिद खान, इमरान ताहिर, आरोन फिंच, लसिथ मलिंगा, क्रिस गेल, रोहित शर्मा 

error: Content is protected !!