The Voice of Bareilly since 2010

प्ले स्टोर से हटाया गया रिमूव चाइना ऐप, 50 लाख से अधिक बार हुआ था डाउनलोड

remove-china-apps

नयी दिल्ली। भारत में चीन विरोधी भावनाओें का प्रतीक बन चुके ’रिमूव चाइना ऐप’ को गूगल ने प्ले स्टोर से हटा दिया है। भारत में ये ऐप बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा था। बीते दो हफ्तों में ही इसको 50 लाख से अधिक लोगों ने अपने फोन में डाउनलोड कर लिया था। ’रिमूव चाइना ऐप’ को 1.89 लाख रिव्यू और 4.9 स्टार मिल चुके थे।

’रिमूव चाइना ऐप’ पिछले महीने की 17 तारीख को जारी किया गया था। उसके बाद भारतीयों में इस ऐप का उपयोग चीन के प्रति गुस्सा जाहिर करने के लिए होने लगा था। भारत-चीन सीमा पर बढ़ते तनाव और कोविड-19 महामारी के चलते हो रहा नुकसान भारतीयों में चीन के प्रति बढ़े आक्रोश का प्रमुख कारण रहा।

गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया ’रिमूव चाइना ऐप’

भारतीय नागरिकों में पनप रहे चीन के विरोध के बीच दावा किया गया कि ’रिमूव चाइना ऐप’ से टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे कथित चीनी ऐप को डिलीट किया जा सकता है। इस बीच ऐप को बनाने वाले ’वन टच ऐप लैब्स’ ने इसे शैक्षिक उद्देश्यों के लिए बनाने की बात कही थी। उसका ये भी कहना था कि ऐप डेवलपर्स व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इसके इस्तेमाल करने का इरादा नहीं रखते हैं।

error: Content is protected !!