Samsung ने लॉन्च किया नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy A3 Core, जानिए उपलब्धता और कीमत

नई दिल्ली। स्मार्टफोन की दुनिया के बड़े खिलाड़ीSamsung ने अपने एंट्री लेवल सेगमेंट का विस्तार करते इसमें नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A3 Core शामिल किया है। Android Go एडिशन पर आधारित इस स्मार्टफोन को अफ्रीका में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें यूजर्स को प्री-इंस्टॉल्ड गूगल गो एडिशन ऐप्स दिए गए हैं, जो कि स्मार्टफोन के इस्तेमाल को तेज और आसान बनाएंगे। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए Galaxy A2 Core का अपग्रेडेड वर्जन है। 

Nigeria के ट्विटर हैंडल पर Samsung Galaxy A3 Core की उपलब्धता और कीमत की जानकारी शेयर की गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत NGN 32,500 यानि लगभग 6,200 रुपये है। यह स्मार्टफोन कंपनी के स्टोर्स और पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसे ब्लू, रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। हालांकि, भारत में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

स्पेसिफिकेशन्स

एंड्राइड गो एडिशन पर पेश किए गए Samsung Galaxy A3 Core में 5.3 इंच का एचडी+ टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720×1,480 पिक्सल है और इसमें 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो मौजूद है। इस स्मार्टफोन को quad-core चिपसेट पर पर पेश किया गया है लेकिन इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इसमें 1GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 512GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। 

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A3 Core में 3,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि माइक्रो यूएसबी चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस स्मार्टफोन में आपको 8MP का सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एलटीई और 3.5mm हेडफोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago