U.P. News

उत्तर प्रदेश : रविवार के बाद मंत्रिपरिषद विस्तार, जितिन समेत ये हो सकते हैं शामिल

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद का विस्तार रक्षातबंधन यानी रविवार के बाद होगा। उसी दौरान विधान परिषद के 4 सदस्यों का मनोनयन भी होगा। गुरुवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मंत्रिपरिषद विस्तार और मनोनयन पर मुहर लगी। उम्‍मीद है कि नए मंत्रिपरिषद विस्‍तार में 5 से 6 नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मंत्री बनने की दौड़ में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी, हाल में कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद, निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष संजय निषाद और एमएलसी विद्यासागर सोनकर शामिल हैं।

मंत्रिपरिषद में अभी कुल 53 मंत्री हैं। इनमें 23 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 21 राज्यमंत्री हैं। मानक के अनुसार कुल 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। 

विधानमंडल का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे। दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा कर दिल्ली पहुंच गए। अमित शाह के निवास पर रात 8 बजे शुरू हुई बैठक में मंत्रिपरिषद विस्तार और विधान परिषद सदस्यों के मनोनयन पर मंथन हुआ।

सूत्रों के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक समीकरण साधने के लिए कुछ नए चेहरों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने पर सहमति बनी है। विधान परिषद में 4 सदस्यों का मनोनयन भी किया जाना है। इनमें संजय निषाद, जितिन प्रसाद, लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित अन्य दावेदार कतार में है।

जानकारी के मुताबिक संजय निषाद के साथ ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है। ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्यों को मिले अधिकार तहत प्रदेश की कुछ सामान्य जातियों को ओबीसी में आरक्षण दिया जा सकता है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago