The Voice of Bareilly since 2010

अखिलेश का दावा- मेरे सपने में आते हैं भगवान कृष्ण, कहते हैं- यूपी में सपा की सरकार बनेगी

अखिलेश यादव

लखनऊः इसे “वक्त की मार” कहिए अथवा “वक्त की मांग”. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव “सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पर  चल पड़े हैं और इसी बहाने उत्तर प्रदेश की राजनीति में भगवान कृष्ण की एंट्री हो गयी है। अखिलेश यादव का ताजातरीन दावा है कि भगवान कृष्ण रोजाना उनके सपने में आते हैं और कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने वाली है। इससे भी आगे बढ़ते हुए अखिलेश यादव का दावा है कि कोई दिन ऐसा नहीं जब भगवान सपने में आकर ऐसा न कहते हों।

सपा अध्यक्ष का यह बयान भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव के एक पत्र के बाद आया है। दरअसल, हरनाथ सिंह यादव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ने की की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि वह यह पत्र भगवान कृष्ण की प्रेरणा से लिख रहे हैं।

अखिलेश यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा अक्सर रामराज की बात करती है लेकिन असल में समाजवाद का रास्ता ही रामराजका रास्ता है। उन्होंने कहा, “समाजवाद का रास्ता ही रामराज का रास्ता है। जिस दिन पूरी तरह से समाजवाद लागू हो जाएगा, उसी दिन से रामराज शुरू हो जाएगा।”

हमारे मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं। उनको कोई पास नहीं करा सकता है। जो पास कराने आ रहे हैं, वे भी नहीं करा पाएंगे।

error: Content is protected !!