The Voice of Bareilly since 2010

अब्दुल्ला आजम पर एक और मुकदमा दर्ज, हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं आजम खां के बेटे

अब्दुल्ला आजम

रामपुरः (UP Assembly Election 2021) : फर्जी प्रमाण पत्र समेत कई मामलों में अदालतों के चक्कर काट रहे अब्दुल्ला आजम पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। सीतापुर जेल से रिहाई के बाद उन पर यह पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। यह नया मुकदमा आदर्श चुनाव चार संहिता और कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर दर्ज हुआ है। इस मामले में उनके 70 समर्थक भी फंस गये हैं।

स्वार टांडा से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे अब्दुल्ला आजम सपा सांसद आजम खां के पुत्र हैं। आजम खां पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं और वह इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

error: Content is protected !!