U.P. News

अयोध्या का आयोजन श्रीराम के साथ ही भारत के गौरव की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम : मुख्यमंत्री

सीएम ने बटन दबाकर सैजनी में सीबीजी प्लांट का उद्घाटन कर 08 नए सीबीजी संयंत्रों का भी किया शिलान्यास, लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र और चाबी

विष्णु देव चांडक, बदायूँ @BareillyLive. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को तहसील दातागंज के ग्राम सैजनी में हिंदुस्तान पैट्रोलियम के सीबीजी प्लांट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। उन्होंने 424 करोड़ रुपए से अधिक की विकासपरक परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया और आठ जनपदों में लगाए जाने वाले नए सीबीजी संयंत्रों का भी बटन दबाकर शिलान्यास किया।

इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं में नए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके बाद जनता की नब्ज पकड़कर बोले-उत्तर प्रदेश वेदों व ऋषियों की धरती है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा से 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ है। अयोध्या में की गई प्राण प्रतिष्ठा व भव्य राम मंदिर का कार्य भारत के गौरव की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रहा है। गत 22 जनवरी को प्रधानमंत्री के कर कमलों से अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कराया गया। यह भव्य राम मंदिर के निर्माण व श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का तो था ही साथ ही यह भारत के गौरव की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी था। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भारत की जन आस्था व जन विश्वास की प्राण प्रतिष्ठा का भी कार्यक्रम था।

मुख्यमंत्री ने हिंदुस्तान पैट्रोलियम के कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट का निरीक्षण भी किया। यहां कहा कि सीबीजी संयंत्र लग जाने से नौजवानों को रोजगार सृजन होगा। यह संयंत्र पर्यावरण की रक्षा का भी संदेश दे रहा है। उन्होंने बदायूं में सीबीजी संयंत्र लगने पर प्रधानमंत्री व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का आभार व्यक्त किया। बताया कि उत्तर प्रदेश के आठ जनपदों में भी सीबीजी प्लांट की स्थापना कराई जा रही है। प्रत्येक प्लांट के लिए 50 एकड़ जमीन और 130 से 150 करोड रुपए का निवेश भी होगा।

इससे किसानों की पराली की समस्या का समाधान होगा। प्लांट से जैविक खाद भी प्राप्त होगी जो जैविक खेती व कृषि में सहायक होगी। कृषि की उर्वरकता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि का पराली की वेस्ट का समाधान यह सीबीजी संयंत्र करेगा। यह वेस्ट को वेल्थ में बदलेगा। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे जो कि बदायूँ से होकर गुजरेगा। उसके बन जाने से बदायूँ से लखनऊ की दूरी मात्र 3 घंटे रह जाएगी, प्रयागराज की दूरी साढ़े चार घंटा रह जाएगी व दिल्ली मात्र 3 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

केंद्रीय पेट्रालियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि 2047 में भारत विकसित देश बनेगा। केंद्रीय योजनाओं में उत्तर प्रदेश की प्रगति सबसे शानदार रही है। उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सफलता के नित नए आयाम छू रहा है। उन्होंने बताया कि अकेले उत्तर प्रदेश में ही 100 से अधिक कंप्रेस्ड बायोगैस के प्लांट बनने जा रहे हैं।

लभार्थियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी स्वीकृत पत्र, प्रमाण पत्र, चेक व आवासों की चाबी देकर सम्मानित किया। उन्होंने पराली प्रबंधन में बेहतरीन कार्य के लिए मेघा सिंह, सत्यपाल व रविंद्र सिंह को ट्रैक्टर की चाबी भेट की।

इस अवसर पर आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक सहित मण्डलायुक्त बरेली मंडल सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राकेश सिंह, जिलाधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

आसुरी शक्तियां स्वयं होंगीं समाप्त, सनातन को नहीं कोई खतरा :प्रेम भूषण जी महाराज

Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…

3 hours ago

मनुष्य को जीव की चर्चा में नहीं बल्कि जगदीश की चर्चा में रहना चाहिए : प्रेम भूषण जी

Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…

5 hours ago

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज की रामलीला 06 अक्टूबर से, बच्चों को जड़ों से जोड़ता है मंचन

बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…

6 hours ago

30वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी, विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को

Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…

8 hours ago

गांधी जयंती उनकी महान उपलब्धियों और विचारों को याद करने का अवसर :अजय शुक्ला

Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…

1 day ago

मनुष्य जीवन का आधार जानने के लिये रामकथा सुनना आवश्यक : आचार्य प्रेमभूषणजी

Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…

1 day ago