The Voice of Bareilly since 2010

बदायूंः एक दर्जन किसानों के धान का लाखों रुपया लेकर भागा आढ़ती का बेटा

#दुबई, नौकरी दिलाने के नाम पर दो भाइयों से धोखाधड़ी, SSP से शिकायत, #crime,

BareillyLive, बदायूं। बदायूं के कुंवरगांव में एक दर्जन किसानों के धान का लाखों रुपया लेकर आढ़ती का बेटा फरार हो गया। किसानों की तहरीर पर कुंवरगांव थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कुंवरगांव थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि कुंवरगांव कस्बे की साप्ताहिक बाजार में गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी नाम से एक आढ़त है। वहां क्षेत्र के किसान अपने अनाज कि बिक्री करते थे। इसके मालिक सत्यप्रकाश गुप्ता पुत्र रामस्वरूप गुप्ता हैं।
क्षेत्र के लगभग एक दर्जन किसानों ने सितम्बर माह में आढ़त पर अपने धान बेचे थे। आढ़ती के बेटे अशोक गुप्ता ने किसानों को बकाया पैसे की पर्चियां देकर एक दो दिन बाद पैसे देने का बादा कर दिया। इसके बाद किसान दो दिन बाद जब आढ़त पर पहुंचे तो आढ़त बंद थी। बाद में किसान दुबारा फिर आढ़त पर पहुंचे तो आढ़ती सत्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा कहीं चला गया है वही रुपया देगा।

जब कई दिनों तक अशोक गुप्ता नहीं लौटा तो किसानों को पैसों की चिंता हुई। इसके बाद वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बरौर निवासी किसान अजय कुमार सिंह, मोरपाल, गौरव, कल्लू सिंह, मुन्ना सिंह ने अशोक गुप्ता पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता के खिलाफ थाने में तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने अशोक गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

error: Content is protected !!