The Voice of Bareilly since 2010

बिसौली : कांग्रेस प्रत्याशी प्रज्ञा यशोदा को लेकर पार्टी में कलह शुरू

प्रज्ञा यशोदा 1

बदायूं : बिसौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी प्रज्ञा यशोदा को लेकर पार्टी में कलह शुरू हो गई है। तमाम कांग्रेसियों ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र भेजकर टिकट आवंटन पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है।

यहां बता दें कि कांग्रेस ने अतरौली (अलीगढ़) निवासी प्रज्ञा यशोदा जाटव को विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के जिला महासचिव पद पर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता चिरौंजीलाल वर्मा एड. ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में बाहरी प्रत्याशी का विरोध किया है। वर्मा का कहना है कि प्रेमपाल यादव ने आवेदन करते समय अपनी पहली पत्नी जो यादव थीं, उनसे विवाह विच्छेदन का प्रमाण पत्र या तो जमा नहीं किया है या फिर उसकी जांच नहीं की गई है। वर्मा ने टिकट आवंटन की पुनः समीक्षा किए जाने की मांग की है।

इसके अलावा भी क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा को भेजे गए पत्र में पुराने और क्षेत्रीय कार्यकर्ता को टिकट दिए जाने की मांग की गयी है। पत्र भेजने वालों में गंगा सिंह, ओमकार पाल, सतानन्द, श्यामसुंदर गुप्ता, गंगासिंह यादव, रामभरोसे लाल कश्यप, शशीकांत शर्मा, डॉ ओमवीर पाल, मोहित चैधरी, कृष्णवीर दिवाकर, धनपत सिंह आदि प्रमुख हैं।

error: Content is protected !!