The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा की डबल इंजन की सरकार कर रही संविधान के अधिकारों का हननः धर्मेन्द्र यादव

बदायूं ,@BareillyLive, समाजवादी पार्टी , भाजपा की डबल इंजन की सरकार, संविधान के अधिकारों का हनन, धर्मेन्द्र यादव]

बदायूं @BareillyLive. समाजवादी पार्टी ने सहसवान क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा में पीडीए युवा सम्मेलन और ग्राम कोठा में एक सभा का आयोजन किया। यहां मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र यादव रहे एवं अध्यक्षता सहसवान के विधायक ब्रजेश यादव ने की।

ग्राम चंदपुरा में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद में विधानसभावार पीडीए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, पीड़ित, शोषित लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी हो सके। बताया जा सके कि बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान में जो अधिकार दिए गए हैं उनका किस प्रकार हनन भाजपा की डबल इंजन की सरकार में तानाशाही के माध्यम से किया जा रहा है।

धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि किसानों के खेतों में जानवर खुलेआम फसलों को नष्ट कर रहे हैं। गोवंशीय पशुओं को पालने वालों को दूध का उपयुक्त दाम नहीं मिल पा रहा है। आमजनता तथा सपा कार्यकर्ताओं का थाने व तहसील में शोषण किया जा रहा है। लाल फीता शाही पूरी तरह से अपने चरम पर है। उत्तर प्रदेश में जब-जब समाजवादियों की सरकार बनी है तब तब किसान, छात्र, नौजवान, अल्पसंख्यक, दलित, शोषित, पीड़ित सहित समाज के हर वर्ग के जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई चलाईं गयीं थी।

इस मौके पर सहसवान से विधायक ब्रजेश यादव,नवाब सिंह, ब्रजेन्द्र यादव, हाफिज इरफान, हर्षित यादव, चंद्रकेश यादव, नरोत्तम सिंह, चेतराम कश्यप, चन्द्रपाल शाक्य, दुर्वेश यादव, इस्लाम प्रधान, राजू जाटव, मनोज मौर्य, राहुल यादव, टीटू पाली, गयासुद्दीन गुड्डू, अवधेश प्रधान, पप्पू प्रधान, महेश प्रधान, अहिवरन सिंह, अनिल यादव आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!