U.P. News

उत्तर प्रदेश में दिसंबर तक 50 हजार और युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इसी साल दिसंबर तक 50 हजार और नौजवानों को सरकारी नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यह घोषणा की। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से चयनित 130 आबकारी निरीक्षकों नियुक्ति पत्र वितरित करने के दौरान उन्होंने यह घोषणा की। नवनियुक्त आबकारी निरीक्षकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवा आयोग ने ईमानदारी और पारदर्शिता से चयन किया है। आपको किसी भी स्तर पर किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी होगी। आप सभी की कार्यपद्धति आचरण और व्यवहार अच्छा रहे यही अपेक्षा है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश में है। युवाओं की ऊर्जा का लाभ देश और प्रदेश को मिले सरकार की यही मंशा है। इसीलिए सरकार अधिक से अधिक नौकरियों का सृजन करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद प्रभावी रहता था। इन सभी बाधाओं को दूर किया गया है। सभी भर्ती आयोगों को संदेश दिया गया है कि हर किसी भर्ती में पारदर्शिता होनी चाहिए।

आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में चार लाख से ज्यादा युवाओं को पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी गई हैं। प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था के चलते ही निवेश आया। इससे एक करोड़ 61 लाख नौकरी और रोजगार से युवाओं को जोड़ने में सफलता मिली है। 60 लाख युवाओं को स्वतः रोजगार से जोड़ने में सफलता मिली है। 2002 से 2017 तक जितनी भर्तियां हुईं उससे ज्यादा भर्तियां 2017 के बाद से अब तक हो चुकी है। सरकार की भर्ती प्रक्रिया पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि  युवा किसी के बहकावे में ना आएं।  पहले नियुक्ति निकलने पर कुछ लोगों की अपनी प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती थी। अब भ्रष्टाचारियों के वसूली के अड्डे और ठेके बंद हो गए हैं। सरकार ने बड़े पैमाने पर ऐसे भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला उनकी संपत्ति जब्त की है। 1500 करोड़ से ज्यादा की संपत्तिया जब्त होने के बाद वे चैन से कहां बैठेंगे।   

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

27 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

58 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago