U.P. News

संपूर्ण समाधान दिवस : मंडलायुक्त ने दातागंज में सुनी जन शिकायतें

बदायूं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास के लिए प्रतीक्षा कर रहे लाभार्थियों की परेशानी को देखते हुए मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने एसडीएम को वेटिंग लिस्ट रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए जबकि राशन कार्ड के लिए प्रतीक्षा कर रहे लाभार्थियों के नाम वेटिंग लिस्ट रजिस्टर में दर्ज मिलने पर पूर्ति विभाग के कार्य पर संतोष जताया।

मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ तहसील दातागंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएगी।

मंडलायुक्त ने लोगों की फरियाद एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। फरियादियों की शिकायतों को बहुत ध्यान से सुना जाए। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। पूर्व में की गई शिकायतों का निस्तारण रजिस्टर का अवलोकन करते हुए मण्डलायुक्त ने शिकायतकर्ताओं से निस्तारण के सम्बन्ध में फोन पर वार्ता की। इस दौरान शिकायतकर्ताओं ने कार्य के निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, ब्लॉक, हैण्डपम्प सहित अन्य विभागों से संबंधित कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago