The Voice of Bareilly since 2010

बदायूं जिला माहेश्वरी सभा चुनावः कृष्ण देव चांडक बने अध्यक्ष, राकेश मंत्री

election of budaun jila maheshwari sabha 2022 @bareillylive

बदायूं। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के आह्वान पर बदायूं जिला माहेश्वरी सभा का त्रिवार्षिक चुनाव की आवश्यक बैठक मुन्नालाल हलवाई के रेस्टोरेन्ट स्थित गेस्ट हाउस सहसवान में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता चुनाव अधिकारी सुमन्त गांधी ने की। पर्यवेक्षक के रूप में कासगंज से पधारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के राजकुमार जखेटिया उपस्थित रहे।

बैठक के शुभारंभ पर अतिथियों ने भगवान श्रीमहेश का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया। बैठक में जिला माहेश्वरी सभा के त्रिवार्षिक चुनाव में सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ जिसमें कृष्ण देव चांडक को अध्यक्ष, राकेश कुमार माहेश्वरी मंत्री, प्रदीप कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय कुमार खासट उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार सोमानी उपाध्यक्ष, अनिल राठी उपाध्यक्ष, राधेश्याम माहेश्वरी कोषाध्यक्ष, मुकुल मालपानी संगठन मंत्री, रघुवीर सरण सहमंत्री, दिनेश चन्द्र सहमंत्री, शेष चन्द्र सहमंत्री व अनिल कुमार उर्फ गनेश को प्रचार मंत्री चुना गया। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मुकेश चन्द्र माहेश्वरी, महेश चन्द्र माहेश्वरी, सुभाष चन्द्र वाहेती, मुकेश चन्द्र माहेश्वरी, महेश चन्द्र माहेश्वरी, मुकेश माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, सुरेन्द्र चाणक्य, जय प्रकाश लड्डा, दीपक माहेश्वरी उर्फ बाबा, सुवीन कुमार माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

बैठक में मुकेश चन्द्र माहेश्वरी, महेश चन्द्र माहेश्वरी, विष्णु कुमार माहेश्वरी, भवेश कुमार, सन्तोष कुमार गॉंधी सहसबान, मुकेश माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, सुरेन्द्र चाणक्य, विनोद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी बदायूं, जय प्रकाश लड्डा, दीपक माहेश्वरी उर्फ बाबा, पीयूष माहेश्वरी, बिल्सी, जगत मोहन माहेश्वरी, बेद प्रकाश माहेश्वरी, सैदपुर, रघुवीर शरण माहेश्वरी, राकेश कुमार माहेश्वरी, उझानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!