The Voice of Bareilly since 2010

लखनऊ के ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर रीफिलिंग के दौरान विस्फोट, 2 लोगों की मौत; 7 घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को देवा रोड स्थित केटी ऑक्सीजन प्लांट में हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई कर्मचारी अभी प्लांट के भीतर ही फंसे हुए हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीमें बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक, ऑक्सीजन प्लांट में यह हादसा रीफिलिंग के दौरान लीकेज की वजह से हुआ है। मृतकों में प्लांट का एक कर्मचारी और रीफिलिंग के लिए आया व्यक्ति शामिल है। लखनऊ के पुलिस आयुक्त ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हादसा इतना भयावह था कि सिलेंडर में ऑक्सीजन रीफलिंग कराने पहुंचे एक युवक का एक हाथ उड़ गया। कई अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। समाचार लिखे जाने तक प्लांट में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था।

error: Content is protected !!