U.P. News

हेलीकॉप्टर हादसा : शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की बहन उझानी में है शिक्षक

बदायूं/सहसवान : तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया। इस हादसे में उनकी पत्नी की भी जान चली गई। हेलीकॉप्टर में सवार कुल 14 लोग सवार थे जिनमें से 13 की मौत हो गई।  इस हादसे में विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद हुए हैं। इसकी जानकारी होते ही जिले के उझानी विकास खंड के बिहार हरचंद में अध्यापक पद पर कार्यरत बहन गीता और डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता बहनोई जितेंद्र सिंह राणा को गहरा आघात पहुंचा। भाई के निधन की जानकारी होते ही दोनों लोग आगरा रवाना हो गये।

हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चार भाई-बहन थे। सभी बहन-भाइयों में सबसे छोटी गीता जनपद के ब्लॉक उझानी में प्राथमिक विद्यालय बिहार हरचंद गांव में अध्यापिका हैं। उनके पति जितेंद्र सिंह राणा एपीएम पीजी कॉलेज उझानी में प्रोफ्रेसर हैं। हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना और उसमें पृथ्वी के भी होने की जानकारी मिलते ही दोनों अनहोनी की आशंका के कांप गये और शहादत की पुष्टि होते ही आगरा को रवाना हो गये।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का हेलिकॉप्टर क्रैश
gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago